प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में 12 मार्च आवेदन, युवाओं को मिलेगा स्टाइपेंड
Seoni 07 March 2025
सिवनी यशो:- प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्?था सिवनी ने जानकारी देकर बताया कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के द्वितीय चरण के तहत ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 है। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के द्वितीय चरण के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में एक लाख पच्चीस हजार युवाओं को देश की शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया हैं। योजना के अंतर्गत एक वर्ष की इंटर्नशिप अवधि में प्रतिमाह 5000 रूपये का स्?टाइपेंड दिया जायेगा एवं इंटर्नशिप प्रशिक्षण प्रारंभ करने पर 6000 रूपये एकमुश्?त दिये जायेंगे। जिन अभ्?यर्थियों ने हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक संस्थान से डिप्लोमा या स्नातक किया हैं तथा जिनकी आयु 21 से 24 वर्ष हो उन युवाओं द्वारा ऑनलाईन आवेदन 12 मार्च 2025 तक किए जा सकेंगे तथा वे सभी www.pminternship.mca.gov.in पोर्टल पर स्वयं नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्?त इच्छुक युवा रोजगार कार्यालय अथवा शासकीय आईटीआई सिवनी में उपस्थित होकर भी अपना रजिस्?ट्रेशन करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए अभ्?यर्थी की शैक्षणिक योग्?यता न्यूनतम 10वी पास होना अनिवार्य है एवं 21 वर्ष से 24 वर्ष तक की आयु होना चाहिये। जिले में भी रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडीयन ऑयल कारपोरेशन, पॉवरग्रिड कारपोरेशन, एचडीफ़सी बैंक में सीट उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त देश के 500 संस्थानों में इंटर्नशिप करने का सुनहरा अवसर है। पीएमआईएस योजना मार्गदर्शन कार्य हेतु संस्था के संदीप सैनी, टीपीओ एवं अमन सोनी, प्रशिक्षण अधिकारी को नियुक्त किया गया हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्?थान पर संपर्क कर सकते हैं।





