गलत के लिये मुखरता से आबाज उठायें -कलेक्टर
कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने छात्राओं को किया प्रेरित कहा स्वयं पर भरोसा करने, निडर बनने की सलाह दी
Chhindwara 08 March 2025
छिंदवाड़ा यशो :- राजमाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, छिंदवाड़ा में जिले के कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने छात्राओं से सीधे संवाद करते हुए उन्हें जीवन के मूल प्रश्नों पर विचार करने के लिये आव्हान किया। कलेक्टर ने छात्राओं को स्वयं पर भरोसा करने, निडर बनने और आस पास हो रहे गलत के लिये मुखरता से आबाज उठाने बाला व्यक्तित्व बनने व जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर और उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये कठोर परिश्रम करने की प्रेरणा दी।
इसके साथ ही प्रशासनिक सेवा, संघ लोक सेवा आयोग, म.प्र.लोक सेवा आयोग, व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विस्तृत मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के द्वारा संचालित एम.पी.पी.एस.सी. की नि:शुल्क कक्षाओं की भी जानकारी प्राप्त की। ज्वाइंट कलेक्टर श्रीमती अंकिता त्रिपाठी ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुये प्रतियोगी परीक्षा के संबंध में टिप्स प्रदान किये। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिता कौशल, डॉ. अनिता मिश्रा, श्री सीतराम शर्मा, डॉ. उषा भारती, प्रकोष्ठ प्रभारी सुश्री बिंदिया महोबिया, डॉ. विजय कलमधार, डॉ. सिंधु लाहोरिया, श्रीमती संध्या गजभिए, श्री हरिश्वर भारती एवं बढ़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।
अतिक्रमण हटाने नगर में सुबह से चल रही बुलडोजर वाली कार्यवाही





