छात्राओ ने कोदो, कुटकी से व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण लिया
Chhindwara 08 March 2025
छिंदवाड़ा यशो :- राजामाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के ईको क्लब द्वारा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा प्रायोजित पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनिता कौशल के निर्देशन एवं ईको क्लब प्रभारी डॉ. नीलिमा बागडे के मार्गदर्शन में पर्यावरण जीवन शैली प्रदर्शन के अन्तर्गत छिंदवाड़ा जिला में पाये जाने वाले श्रीअन्न (मोटे अनाज) के महत्व को छात्राओं के बीच प्रस्तुत करने हेतु और उनसे शरीर को होने लाभ को दृष्टिगत रखते हुए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कोदो, कुटकी, सांवा, ज्वार, बाजरा, रागी, आदि अनाजों से विभिन्न व्यंजन छात्राओं द्वारा बनाये गए।
मंगल कलश स्थापना से प्रारंभ हुआ अष्टान्हिका महापर्व
कोदो से पुलाव, कुटकी से इडली, सांवा से मीठा चीला, ज्वार से हलवा एवं ज्वार की रोटी तथा सांवा से खीर का निर्माण किया गया। इस व्यंजनों को बनाकर इनकी प्रदर्शनी लगायी गई और इनके महत्व के बारे में सभी को बतलाया गया। सभी छात्राएं एवं स्टाप ने इन स्वादिष्ट व्यंजनों का लुप्त उठाया यह एक हेल्दी फुड फेस्टीवल के रूप में आयोजित किया गया जो अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होने वाला एक हेल्दी आयोजन था जिससे छात्राओं में उर्जा का संचार हुआ और उन्होंने इसे सीखकर अपने जीवन शैली में अपनाने की प्रतिज्ञा की ताकि स्वस्थ्य जीवन सुख का आधार एवं सबसे बड़ी पूजी के रूप में जानकर इस शैली के रूप अपनाना सभी के लिए आवश्यक है।
मोटे अनाज जिनकी उपज में पानी का संरक्षण होता है। साथ ही यह शरीरिक क्षमता को बढ़ाने और पर्यावरण के संरक्षण में महत्व पूर्ण योगदान प्रदान करते है। छिंदवाड़ा जिले के लिए यह एक वरदान है। सभी छिंदवाड़ा वासियों को इन अनाजों का भरपूर उत्पादन के साथ उपयोग करना चाहिए ताकि आने वाली पीढी स्वस्थ्य हो सके। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में श्रीमती ग्यासवती भारती ने स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर छात्राओं का ‘मार्गदर्शन किया। लगभग 30 छात्राओं ने इस कार्यशाला एवं आयोजन में भाग लिया। और महिला दिवस को पूरे उत्साह से मनाया।
हत्या कर फरार हुये दो आरोपियों को पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार


