छिंदवाड़ा

कोमल है कमजोर नही इसकी एक झलक जन अभियान परिषद में दिखाई दी आज- अनुराग पांडे

जन अभियान परिषद ने किया 150 महिलाओ का सम्मान
समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए हुई महिलाएं सम्मानित

Chhindwara 09 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- समाज में महिलाओ को सम्मान के साथ गरिमामय स्थान मिले इसका हम सभी को प्रयास हमेशा करना चाहिए उक्त बाते जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के माध्यम से सीएमसीएलडीपी कार्यक्रम के अंतर्गत पी जी कॉलेज में रविवार को बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू की क्लास में जन अभियान परिषद द्वारा नवांकुर संस्था बहुउद्देशीय शैक्षणिक विकास समिति के सहयोग से आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोपाल से पधारे बाल संरक्षण आयोग के सदस्य डाक्टर अभिलाष पांडे,ने कही।

,कार्यक्रम की अध्यक्षता पी जी कॉलेज के प्राचार्य डॉ बाय के शर्मा एवम विशेष अतिथि महिला बाल विकास अधिकारी डाक्टर हेमंत छेकर ,जापान से पधारी नागोमा यूनिवर्सिटी की प्राध्यापक डाक्टर शावको तनाका,वैज्ञानिक सिंगापुर के डाक्टर चंद्रशेखर देखमुख ,जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन,राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त विनोद तिवारी मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती दीपा पाटिल खंड पंचायत अधिकारी,जनपद पंचायत, यू जी सी नेट जी ई एफ नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर वर्तमान में कामर्सियल टैक्स अधिकारी स्वाती चंदेलकर मंचासिन थे एवम मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर जन अभियान परिषद के परामर्शदाता लता नागले, श्रीमती तृप्ति सिंह ,जय प्रकाश सूर्यवंशी, आशीष साहू सहित बीएसडब्ल्यूएमएसडब्ल्यू,प्रस्फुटन समिति,नवांकुर संस्था की महिला प्रतिनिधियों शहर की समाजसेवी महिलाए सहित गणमान्य जन उपस्थित थे। महिला दिवस पर150 मातृ शक्तियों को अतिथियो के हस्ते सम्मान पत्र एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में बाल आयोग के सदस्य डाक्टर अभिलाष पांडे ने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षा विद विनोद तिवारी, लता नागले, तृप्ति सिंह निहाल कृष्ण मिश्रा ,जयप्रकाश , आशीष को बाल संरक्षण की दिशा में अच्छे कार्य के लिए पौधा भेट कर सम्मानित किया गया।

अपने उद्बोधन में राज्य बाल आयोग के सदस्य श्री पांडे जी ने कहा की आज आप लोगो के द्वारा महिला दिवस पर इतनी बड़ी संख्या में महिलाओ का सम्मान किया गया मैं सभी को अपने आयोग की और से शुभकामनाएं देता हु।उन्होंने कहा की आप सभी बाल संरक्षण की दिशा में अपना सक्रिय योगदान अवश्य दे।जापान से आई शावको तनाका देशमुख,ने कहा की भारत देश इस लिए उन्नति की और अग्रसर है क्योंकि यह के लोगो में सक्रात्मकता,एवम खुशहाली का स्तर बहुत ऊंचा है।सिंगापुर से पधारे डाक्टर चंद्रशेखर देशमुख ने कहा की मैं छिंदवाड़ा के ग्रामीण अंचल में पला बढ़ा और आज अपने देश का नाम विदेश में गौरांवित कर रहा हु ये मेरी मातृ भूमि का ही आशीर्वाद है।

पी जी कॉलेज के प्राचार्य डॉ बाय के शर्मा ने सभी को विश्व महिला दिवस पर शुभकामनाएं प्रदान करते हुए नारी उत्थान के प्रयास में जन अभियान परिषद को अग्रणी बताया।डाक्टर स्वाति चंदेलकर ने कहा की आज भी महिलाओ ने उन्नति के शिखर पर पहुंची है जिसका मुख्य कारण महिलाओ के अंतर आत्म विश्वास ही है।श्रीमती पाटिल ने कहा की महिलाएं पूर्व से ही शसक्त थी।जिसका उदाहरण हमारे शक्ति का स्वरूप देवी देवताओं में देखने को मिलता है।उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर जी ने नारी उत्थान के लिए अग्रदूत की भूमिका निभाई है।इस अवसर पर लगभग 150महिलाओ को सम्मानपत्र एवम स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।जन अभियान परिषद की और सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

270586 लाड़ली बहनों के बैंक खाते में पहुँची 33.25 करोड़ हितलाभ राशि

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button