मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

6 माह से गैस रिफिल नहीं होने पर उज्जवला योजना का कनेक्शन हो जायेगा ब्लाँक

Seoni 13 March 2025
सिवनी यशो:-जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि भारत सरकार पेट्रोलियम मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशन में तेल विपणन कंपनियों द्वारा नकली, डुप्लिकेट, फर्जी और मृतक घरेलू एल.पी.जी. लाभार्थियों को हटाने के निर्देश दिये गये हैं। शासन का उद्देश्य दुरूपयोग को रोकना अप्रयुक्त एलपीजी उपकरणों की वसूली और पुनर्वितरण सुनिश्चित करनें के निर्देश दिये गये हैं।

 उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत निष्क्रिय कनेक्शनों के प्रबंधन के लिए ऑयल कम्पनी द्वारा एक कमेटी बनाई गई हैं। जिसके तहत उज्जवला योजना के तहत ऐसे हितग्राही जिनके द्वारा लगातार 6 माह से गैस रिफिल नहीं कराई जाती है तो ऐसे कनेक्शन को ब्लॉक कर दिया जाकर भविष्य में अन्य हितग्राहियों को दे दिया जायेगा। अत: उज्जवला योजना के स?क्रीय हितग्राही लगातार गैस रिफिल करायें ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button