WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

गुलाबी गैंग गांव गांव में करेगी मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गांव-गांव, घर-घर किराने की दुकानों में बिक रही शराब
ग्राम माचागोरा में पुलिस चौकी खोलने की मांग

 Chhindwara 12 March 2025

छिंदवाड़ा यशो:- जिले सहित संपूर्ण प्रदेश में महिला अपराध की घटनायें लगातार देखने को मिल रही है, और हमारा जिला महिला अपराध में धधक रहा है, आखिर पुलिस क्यों भूल गयी अपनी जनसेवा की शपथ ? अधिकारी क्यों हो गए गूंगे बहरे ? चौकियॉ खाली रहती है, अफसर फोन नहीं उठाते हैं शहर और जिले की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से निरंकुश हो चुकी है । प्रशासन के नुमाईंदे प्रदेश सरकार ने सर्कस के शेर की तरह बना दिया है, जो आज गली के कुत्तों से भी डर रहे हैं, जिस वजह से हमारी बहन, बेटियॉं, हमारी बच्चियॉं भय और आतंक के साये में पूर्ण रूप से आज असुरक्षित हैं, इनकी बिगड़ती कानून व्यवस्था से पूरे प्रदेश में गांव में शहर में भय और अराजकता माहौल है, एन.सी.आर. के आंकडे बताते हैं, कि मध्यप्रदेश महिला उत्पीडऩ अत्याचार से धधक रहा है ।

उक्ताशय के आरोप गुलाबी गैंग मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ कमाण्डर एवं प्रभारी संपूर्ण महाराष्ट्र्र पूर्णिमा वर्मा ने बुधवार को स्थानीय खजरी रोड स्थित होटल देव इंटरनेशनल में एक प्रेस वार्ता के दौरान लगाये। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री की लापरवाही और बेपरवाही यह बताती है कि सत्ता का नशा इनके सर चढ़कर कैसे होल रहा है। ये बोलने की आजादी छीनकर दमन की राजनीति कर रहे हैं। मुख्यमंत्री और जिले के सांसद ने पुलिस प्रशासन को अपने हाथों की कठपुतली बनाकर रखा है, जो माता-बहनों समाज के लोगों से बोलने और विरोध प्रदर्शन की आजादी भी छीन रहे हैं । वर्मा ने कहा कि चौरई क्षेत्र माचागोरा डेम जहॉ जिले के अलावा अन्य जिलों, लोग पर्यटन के लिये आते हैं, प्रशासन ये सब कुछ जानता है कि बढ़ते पर्यटन के कारण माचागोरा डेम व डेम से लगे ग्राम संवेदनशीन स्थिति में आते हैं, इसके बावजूद डेम से लगे गांवो में अवैध कुचिया, कच्ची पक्की शराब की जमकर अवैध रूप से बिक्री हो रही है, जिसके चलते गांव के लोग आये दिन किसी न किसी घटना के शिकार होकर दहशत के माहौल में मॉ-बहनें अपना जीवन यापन करने मजबूर हैं ।

पूूर्णिमा वर्मा ने बताया कि गुलाबी गैंग के पास नित नई शिकायतें आ रही है, क्षेत्र की इस स्थिति ने उन्होनें पूर्व में ही जिला पुलिस अधीक्षक, जिला कलेक्टर, जिला आबाकारी, मुख्यमंत्री, सांसद सहित सभी अधिकारियों को लिखित रूप में अवगत करा चुकी हैं बावजूद आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं होने से जनता में आक्रोष व्याप्त है, और हाल ही में शराबियों ने माचागोरा गांव में शराब पीकर उत्पाद मचाया एवं स्थानीय महिलाओ को धमकी दी गई देखते हैं यहॉ शराब की बिक्री पर कौन रोक लगाता है, इस घटना की सूचना भी थाना चौरई में की गई परंतु उन्होनें भी कोई कार्यवाही नहीं की ।

श्रीमती वर्मा ने बताया कि उन्होनें जिले के सांसद महोदय सेे इस क्षेत्र के आसपास बढ़ते पर्यटन को देखते हुये पर्यटकों एवं महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुये इस डेम के आसपास क्षेत्र को स्पेशल जोन में लाते हुये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जायें एवं संपूर्ण डेम के आसपास सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाये गये एवं माचागोरा डेम के आसपास ग्रामों के अंदर अवैध शराब की कुचिया एवं बिक्री पर रोक लगाकर जुर्माने की कार्यवाही की जावे । साथ ही होली पर्व के मद्देनजर गांवो में पुलिस गश्त बढ़ाई जावे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!