मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधानसभा क्षेत्र के मार्गो के निर्माण एवं सर्किट हाउस जीर्णोद्धार की मिली स्वीकृति

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मुख्यमंत्री का आभार किया व्यक्त

सिवनी 13 मार्च 2025
सिवनी यशो:- बुधवार, दिनांक 12 मार्च को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा विधानसभा क्षेत्र मे मार्गो के निर्माण एवं सर्किट हाउस जीर्णोद्धार की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आज विधायक दिनेश राय मुनमुन के प्रयासों के चलते मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र मे सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गोरखपुर से गौरपानी मार्ग लंबाई 1.4 किमी. 150 लाख लागत तथा इसी प्रकार ग्राम बम्होडी से फरेदा मार्ग लंबाई 2.6 किमी. 568 लाख एवं सिवनी नगर स्थित सर्किट हाउस के जीर्णोद्धार हेतु 50 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुयी। जिस पर विधायक श्री राय द्वारा विधानसभा वासियों की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादवके प्रति आभार व्यक्त किया गया है।

युवाओं को नशे की लत से बचाने सरकार गंभीर है – डां.मोहन

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button