हर वर्ग के विकास और विश्वास का बजट, सर्वे भवन्तु सुखिन: की भावना – श्रीमती मीना बिसेन
Seoni 12 March 2025
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश सरकार का बजट 2025-26 प्रदेश के सर्वांगीण विकास का ऐसा बजट है जो समृद्धशाली मध्यप्रदेश का निर्माण करेगा । इस बजट में सरकार कृषि क्षेत्र को सर्वसुविधा युक्त बनाने की झलक स्पष्ट रूप से दिखा रही है । सौ प्रतिशत कृषि सिंचित का संकल्प तो है ही किसानों को सिंचाई के बिजली और सौर्य उर्जा में छूट का प्रावधान दिया गया है । धान उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि देने के लिये बजट में प्रावधान किया गया है । बजट में कृषि एवं संबंध क्षेत्रों के लिए 58 हजार 257 करोड़ का प्रावधान करने के साथ सरकार ने संकल्प व्यक्त किया है कि उपलब्ध सिंचाई सुविधा को साल 2029 तक 100 लाख हेक्टेयर किया जाएगा।
यह बात भाजपा जिला श्रीमती मीना बिसेन ने आज प्रस्तुत हुए बजट का स्वागत करते हुये कहा कि प्रस्तुत बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा जी द्वारा 4,21,032 करोड़ का बजट हर वर्ग के विकास और विश्वास का है यह प्रदेश के विकास, समृद्धि और जनकल्याण के लिए ऐतिहासिक हैं। यह बजट प्रदेश सरकार की नीति ‘सर्वे भवन्तु सुखिन:’ की भावना के अनुरूप समाज के हर वर्ग गरीबों, अन्नदाता, किसानों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान को समर्पित है। यह सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी बजट न केवल वर्तमान की समस्त आवश्यकताओं की परिपूर्ति करता है, बल्कि विकसित मध्यप्रदेश की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।
यह बजट मोदी जी के विकसित भारत के साथ ही विकसित मध्य प्रदेश 2047 के संकल्प को प्राप्त करने की दिशा की ओर अग्रसर हो रहा है। भाजपा जिला श्रीमती मीना बिसेन ने प्रदेश की जनता के हितों को ध्यान में रखकर पेश किए गए ऐतिहासिक बजट हेतु यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त किया
सूचना के बाद भी नहीं जागे पुलिस अधिकारी, इसीलिये चली गई निर्दोष आदिवासी युवक की जान



