बालाघाटराजनीति

समृद्ध मध्यप्रदेश संकल्प की ओर अग्रसर बजट – नपाध्यक्ष ठाकुर

Chhindwara 12 March 2025

छिंदवाड़ा यशो:- मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिये 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रूपये का बजट पेश किया है। जिसमें प्रदेश की जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया गया है नई योजनाएं, उन्नत प्रयासों से हर वर्ग को लाभ पहुंचाने भाजपा सरकार का बजट के रूप में रोडमैप तैयार है। प्रदेश में 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज खोले जाएंगे जिसमें बालाघाट भी शामिल है जो कि हम सभी जिलेवासियों के लिये बड़ी उपलब्धी है, जबकि 22 आईटीआई खोलने का निर्णय युवाओं को सुदृढ़ बनायेगा।

बालाघाट नगर पालिका परिषद अध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे समृद्ध मध्यप्रदेश के संकल्प का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश सरकार ने नगरीय विकास के लिये 18715 करोड़ रूपये का प्रावधान प्रस्तावित किया है इससे अधोसंरचना और नीतिगत कार्यो को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन की दृष्टि से धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के स्मारकों का निर्माण किये जाने का निर्णय भी लाभयदाक होगा। प्रदेश सरकार का यह बजट गरीब, किसान, महिला और युवाओं के हित का बजट है, महिलाओं के लिये किये गये प्रावधान मील का पत्थर साबित होंगे।

प्रदेशवासियों के लिए बजट प्रस्तुत करते हुए प्रदेश सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम का निर्माण, नागरिकों के लिये बीमा स्वास्थ्य समिति का गठन, औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का लक्ष्य होने से लाखों लोगों को रोजगार से जोड़ा जायेगा। शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल यूनिवर्सिटी खोले जाने का प्रावधान किया जाना तथा संबल योजना के राशि बढ़ाये जाने से मदद मिलेगी। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर लोन दिया जाना भी किसानों की आय को बढ़ाने के लिये बेहतर कदम है। जल जीवन मिशन, सड़कों और पुल पुलिया के साथ ही ओवरब्रिज और फ्लाईओवर निर्मित किये जाने भी बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। नारी शक्ति संबंधी विभिन्न योजनाओं के लिये तथा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को अटल पेंशन स्कीम से जोड़ा जायेगा। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू किया जाना सस्ते और सुलभ परिवहन के लिये लाभदायक होगा।

अवैध धर्मांतरण पर फांसी : मोहन सरकार का ऐलान

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!