विश्व जल दिवस पर जन अभियान परिषद ने किया पातालेश्वर मंदिर स्थित कुंड एवं नाले की साफ सफाई
जन अभियान परिषद के बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू के स्टूडेंट ने जल संरक्षण की ली शपथ
Chhindwara 22 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:-रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून । पानी गए ना ऊबरै, मोती, मानस, चुन के दोहे को चरितार्थ करते हुए विश्व जल दिवस पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा का जिला स्तरीय जल संरक्षण एवम संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन पातालेश्वर स्थिर शिव मंदिर परिसर में किया गया।जिसमे कुंड एवम समीप के नाले की साफ सफाई कर श्रमदान किया एवं जल संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवम परामर्शदाता विनोद तिवारी, परामर्शदाता लता नागले, श्रीमती तृप्ति सिंह, जय प्रकाश सूर्यवंशी, अशीष साहू सहित नवांकुर संस्था बहुउद्देशीय शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगण नारी उत्थान समिति के अध्यक्ष कु सोनम अहरवार,एवं सदस्यगण सिद्धि विनायक नगर विकास समिति के अध्यक्ष डाक्टर महेश बंदेवार एवं सदस्यगण सीएमसीएल डीपी कार्यक्रम के बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू के स्टूडेंट में ऋतु बॉपचे,पवित्र राजाराम राहुल बनिया शीतल श्रीवास,सुनीता बोबडे,संध्या वासनिक कामिनी काहर वंदना देशमुख रीना शंकर कीर्ति विश्वकर्मा ,सहित अन्य जन अभियान परिषद के लोगो ने श्रमदान से कुंड एवम नाले की साफ सफाई कर जल दिवस की महत्ता बताई साथ ही सभी में जल संरक्षण की शपथ ली इसके साथ ही सभी ने जल है तो कल है विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
जिसमे सभी ने जल संरक्षण एवम संवर्धन पर अपने विचार रखे। जन अभियान परिषद के सभी लोगो ने बड़ी संख्या में नाले में से पालीथीन एवम कचरा निकाल कर जल दिवस पर नेक कार्य किया जिसकी सभी आस पास के लोगो ने प्रशंसा की।





