छिंदवाड़ाहेल्थ

महादान 10.0 : छिंदवाड़ा में रक्तदान का महायज्ञ

Chhindwara 22 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- 22 मार्च को जिला हॉस्पिटल, छिंदवाड़ा में महादान 10.0 का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इनर व्हील क्लब,रोटरी क्लब, रोटरी क्लब प्राइड, रोटरैक्ट क्लब छिंदवाड़ा – और कार्योन कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस आयोजन में विद्यार्थियों और शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

इस अवसर पर विश्व महादान 10.0 अध्यक्ष अमन खान, समाज सेवी ब्राउन मेडम, रोटरी क्लब प्राइड अध्यक्ष अंजली नायक, इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष डिंपल पाटनी, सेक्रेटरी मोनाली खंडेलवाल, श्वेता पाटनी घई, हर्ष बाला अनेजा, हिना पाटनी, दीपाली साहू, राखी गुप्ता, ऋतु गोयल, हर्षा पोपली रोशनी मालवीय, रोट्रैक्ट से सह मंडल अध्यक्ष सूफी अब्दुल तहसीन, चार्टर प्रेसिडेंट अफजल खान, कोशिमा विश्वकर्मा, आरिफ खान, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह आयोजन रोटरैक्ट सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय रक्तदान महादान अभियान का हिस्सा रहा, जिसमें युवाओं ने रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। “एक रक्तदाता, तीन नई जिंदगी” के संकल्प के साथ छिंदवाड़ा ने समाज सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

हमारे घर आंगन में फुदकने बाली फ्रेंडली पक्षी गौरैया को बचाने करने होगे प्रयास: विनोद तिवारी

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!