अकलमा में 50 से 60 एकड़ गेहूं की फसल में लगी आग लाखों रुपए की नुकसानी
Chhindwara 23 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:-अमरवाड़ा। ग्राम अकलमा में अज्ञात कारण की वजह से 50 से 60 एकड़ खेत में लगी आग लाखों रुपए की हुई नुकसानी जानकारी के अनुसार घटना रविवार की दोपहर 3:00 बजे की है जहां ग्राम अकालमा के रहने वाले नरेंद्र राय सुरेंद्र राय महेंद्र राय आसाराम राय जगदीश राय जगन्नाथ राय अनिल राय सुनील राय अशोक राय के खेत में अज्ञात कारण की वजह से आग लग गई जिसकी वजह से खेत में लगी सुखी गेहूं की फसल पूरी तरीके से जल गई मौके पर आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अमरवाड़ा फायर ब्रिगेड टीम को दी जिनके कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन जब तक पूरी फसल जल चुकी थी फसल के साथ किस के पाइप स्प्रिंकल सेट और कृषि यंत्र भी जल गए सभी पीडि़त किसानों ने मुआवजा की मांग की है
घटना की जानकारी मिलते ही अमरवाड़ा अनु विभागीय अधिकारीहेम कारण धुर्वे के निर्देशन में तहसीलदार राजेश मरावी नायब तहसीलदार एवं हल्का पटवारी तथा जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर कृषकों कोकी छाती की पंचनामा रिपोर्ट बनाई





