एक राष्ट्र एक चुनाव, चुनाव सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम – मीना बिसेन
भाजपा आम मतदाताओं को बतायेगी इसके फायदे और जुटायेगी समर्थन
Seoni 26 March 2025
सिवनी यशो:- एक राष्ट्र, एक चुनाव चुनाव सुधार की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम है इसके समर्थन में भारतीय जनता पार्टी सिवनी द्वारा पूरे जिले के समस्त मंडलों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा एवं आम मतदाताओं को एक राष्ट्र एक चुनाव से देश को होने वाले फायदे के बारे में बताया जायेगा । भाजपा जिला श्रीमती मीना बिसेन ने बताया कि भाजपा के केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार एक देश एक चुनाव अभियान को लेकर व्यापक रूप से अभियान चलाने के लिये भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा को जिले का प्रभारी एवं अधिवक्ता रूद्रदेव रांहगडाले को जिला टोली का सदस्य बनाया गया है ।
श्रीमती बिसेन ने बताया कि एक देश एक चुनाव से संबंधित निर्धारित बिंदुओं पर आम मतदाताओं से भाजपा के जिम्मेदार कार्यकत्र्ता विशेष रूप से चर्चा करेंगे और इसके समर्थन में हर मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को इसके लाभ बताये जायेंगे ।
उन्होंने बताया कि इससे खर्च में बचत चुनावी सुरक्षा,और प्रशासनिक पर खर्च कम होगा। बार-बार आचार संहिता लागू होने से बचा जा सकेगा। बेहतर शासन -लगातार चुनावों से होने वाले नीति निर्माण में रुकावट खत्म होगी। एक साथ चुनाव से वोटर टर्नआउट बढ़ सकता है। सुरक्षा बलों और सरकारी मशीनरी का सही इस्तेमाल होगा। क्षेत्रीय और स्थानीय मुद्दों से हटकर दीर्घकालिक योजनाओं पर फोकस होगा। बार-बार सरकार बदलने की संभावना कम होगी और सरकारें बिना चुनावी बाधाओं के आर्थिक विकास पर ध्यान दे सकेंगी।चुनावी भ्रष्टाचार में कमी धन और बाहुबल का दुरुपयोग कम होगा।
श्रीमती बिसेन ने बताया कि एक राष्ट्र एक चुनाव से लगातार चुनावी प्रक्रिया से नीति निर्माण में देरी नहीं होगी। बार-बार चुनाव प्रचार की जरूरत नहीं होगी इससे राजनैतिक दलों के चुनाव खर्च कम होंगे । पूरे देश में एक समान चुनाव प्रणाली होने से राष्ट्रीय एकता मजबूत होगी । बार-बार सरकार गिरने से बचाव राज्यों में राजनीतिक अस्थिरता कम होगी। केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल होगा। रचनात्मक बहस को प्रोत्साहन मिलेगा एवं दीर्घकालिक विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा सकेगा। झूठे वादों और लोकलुभावन घोषणाओं में कमी आयेगी राजनीतिक दल तात्कालिक फायदे के लिए गलत वादे नहीं करेंगे। जवाबदेही और पारदर्शिता में वृद्धि होगी । बार-बार चुनावी ड्यूटी से प्रशानिक तंत्र का ध्यान भंग नहीं होगा।
श्रीमती बिसेन ने बताया कि इस एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में प्रबुद्ध जनों से प्रस्ताव एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सुझाव लेकर, भारत के महामहिमा राष्ट्रपति महोदया के नाम भेजे जाएगा।






