एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं का रिजल्ट घोषित
कक्षा 5वीं का 92.70 प्रतिशत और कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 90.02 प्रतिशत रहा
Bhopal 28 March 2025
भोपाल यशो:- मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा शुक्रवार 28 मार्च को दोपहर 1 बजे एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं परीक्षा परिणाम 2025 जारी कर दिया है । एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं का पास प्रतिशत 92.70 प्रतिशत और 8वीं का पास प्रतिशत 90.02 प्रतिशत रहा है. जिन छात्रों ने एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं परीक्षा 2025 में भाग लिया है । रिजल्ट राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.asp पर जारी किया गया है। शिक्षक, स्कूल प्रमुख अपने विद्यालय का विद्यार्थी वार रिजल्ट भी इसी पोर्टल से चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए रोल नंबर और समग्र आईडी की आवश्यकता होगी। ये सभी जानकारियां एडमिट कार्ड में होती है।
आरएसकेएमपी कक्षा 8वीं और आरएसकेएमपी कक्षा 5वीं की ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल है । छात्र अपने संबंधित स्कूलों से आधिकारिक मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे । एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट जिलावर, विकासखण्ड वार और शालावार जारी किया गया है, जो वेबसाइट पर उपलब्ध होगा.
एमपी बोर्ड 5वीं की परीक्षा में शासकीय स्कूल के छात्रों की संख्या 6,72,020 थी, जिसमें 6, 26,613 पास रहे हैं और उनका पास प्रतिशत 93.24 प्रतिशत रहा. वहीं अशासकीय स्कूल के छात्रों की संख्या 4,42,846 रही, जिसमें 407,377 पास रहे हैं और उनका पास प्रतिशत 91.99 प्रतिशत रहा । वहीं मदरसा स्कूलों के छात्रों की संख्या 3095 रही, जिसमें 2378 पास रहे हैं और उनका पास प्रतिशत 76.83 प्रतिशत रहा है ।
एमपी बोर्ड 8वीं की परीक्षा में शासकीय स्कूल के छात्रों की संख्या 7, 46, 539 थी, जिसमें 6, 65, 416 पास रहे हैं और उनका पास प्रतिशत 89.13 प्रतिशत रहा. वहीं अशासकीय स्कूल के छात्रों की संख्या 4, 19, 957 रही, जिसमें 3, 85, 235 पास रहे हैं और उनका पास प्रतिशत 67.72 प्रतिशत रहा. वहीं मदरसा स्कूलों के छात्रों की संख्या 2,370 रही, जिसमें 1, 605 पास रहे हैं और उनका पास प्रतिशत 67.72 प्रतिशत रहा है ।
क्यूआर कोड से भी रिजल्ट
एमपी बोर्ड 5वींं, 8वीं रिजल्ट 2025 की जांच स्टूडेंट केवल राज्य शिक्षा केंद्र पोर्टल ह्म्ह्यद्मद्वश्च.द्बठ्ठ की साइट के साथ स्रूस्, डिजिलॉकर और क्तक्र कोड के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं ।





