WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

30 मार्च से 30 जून तक चलेगा जल गंगा संवर्धन अभियान

पुरानी जल संरचनाओं से होगा भू – जल संवर्धन और नवीन योजनाओं से होगा जल संरक्षण

Seoni 28 March 2025
सिवनी यशो:- शासन के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान 30 मार्च से आरंभ किया जाएगा। इस अभियान में जल संवर्धन करने की दिशा में कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने शुक्रवार को सम्बन्धित विभागों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने 30 मार्च से 30 जून तक चलने वाले महत्वाकांक्षी अभियान के क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर से निर्धारित विभागीय जिम्मेदारी की बेहतर रूप से निर्वाहन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सुश्री जैन ने अभियान अंतर्गत किये जाने वाले जल संवर्धन कार्यों के सम्बंध में विभागों को निर्देशित किया है। इसमें पंचायतों में नवीन खेत तालाब, अमृत सरोवर के साथ ही पुरानी जल संरचनाओं का चिन्हांकन किये जायेंगा। बैठक के दौरान 15 विभागों द्वारा राज्य स्तर पर तय की गई रूपरेखा के अनुसार जिला स्तर पर कार्ययोजना प्रस्तुत की गई है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नवजीवन पंवार, सभी एसडीएम एवं सभी विभागों के विभाग प्रमुख मौजूद रहें।

जिलें में 30 मार्च को इन स्थानों पर होंगे कार्यक्रम

30 मार्च को इस अभियान का शुभारंभ उज्जैन की क्षिप्रा नदी तट से कार्य प्रारम्भ होगा। इसी तरह जिलो में भी अभियान का आरंभ नदी तटों से ही किया जाएगा।
30 मार्च को सिवनी विकासखंड के ग्राम लखनवाड़ा अंतर्गत बैनगंगा नदी घाट पर प्रात: 10 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ किया जायेगा एवं ग्राम बिठली तथा कण्?डीपार अंतर्गत सागर नदी उदगम स्?थल में जलगंगा संरक्षण अभियान अंतर्गत कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा। जलगंगा संरक्षण अभियान आयोजित कार्यक्रम में सांसदगण, विधायकगण एवं अन्?य समस्?त जनप्रतिनिधिगणों तथा नगर के नगरवासियों की सहभागिता रहेगी।

इसी तरह कुरई विकासखंड के ग्राम परतापुर अंतर्गत बैनगंगा उद्गम स्?थल मुंडारा में प्रात: 10 बजे तथा ग्राम पाटन अंतर्गत बावनथडी नदी गोसाईं घाट तट में दोपहर 01 बजे एवं ग्राम रमपुरी अंतर्गत बावनथडी नदी तट वहदावाद में दोपहर 03 बजे से कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसी क्रम में विकासखंड छपारा अंतर्गत नगर परिषद छपारा अंतर्गत बैंनगंगा घाट गोल्डन टेम्पल तट में, ग्राम खैरी अंतर्गत पांडीवाडा बैंनगंगा घाट में, ग्राम खुर्सीपार अंतर्गत बैनगंगा घाट भारिया टोला में, ग्राम डांगावानी अंतर्गत बिजना नदी घाट डांगावानी में, ग्राम केकड़ा अंतर्गत बिजना नदी घाट केकड़ा में, ग्राम पायलीखुर्द अंतर्गत बैनगंगा घाट में, ग्राम गंगई रैयत अंतर्गत बैनगंगा घाट में तथा ग्राम भीमगढ़ अंतर्गत बैनगंगा घाट में 30 मार्च को प्रात:09 बजे से जलगंगा एवं जल संवर्धन अभियान कार्यक्रम प्रारंभ होगा।

विकासखंड बरघाट के ग्राम मोहगांव अंतर्गत हिर्री नदी तट में शिवमंदिर के पास 30 मार्च को प्रात: 10 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। विकासखंड लखनादौन के ग्राम उकारपार अंतर्गत सनेर नदी उद्गम स्थल में 30 मार्च को प्रात: 11 बजे से एवं खमरिया गोसाईं अंतर्गत शेर नदी उद्गम स्थल में दोपहर 02 बजे से कार्यक्रम की शुरूआत होगी, वहीं विकासखंड धनौरा के ग्राम भुरकुंडी अंतर्गत बैनगंगा तट पर 30 मार्च को प्रात: 10 बजे से एवं विकासखंड घंसौर अंतर्गत ग्राम कहानी में 30 मार्च को प्रात: 10 बजे से, ग्राम पनारझिर के डोभी कुंड में दोपहर 12 बजे से तथा ग्राम गोरखपुर के रामकुण्डी में दोपहर 02 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होंगें एवं विकासखंड केवलारी के ग्राम चिरचिरा अंतर्गत देवघाट चिरचिरा में प्रात: 12 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ किया जायेगा।

30 मार्च 2025 से प्रारंभ जलगंगा जल संवर्धन अभियान कार्यक्रम में सांसदगण, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्यगण, नगरपालिका अध्यक्ष, नगर के पार्षदगण एवं समस्त क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण तथा आमजनों के साथ-साथ अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति रहेगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!