मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

657 संबल हितग्राहियों के खातें में पहुंची 14 करोड़ 32 लाख अनुग्रह सहायता राशि

Seoni 28 March 2025
सिवनी यशो:- सहायक श्रम पदाधिकारी सिवनी द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि शुक्रवार 28 मार्च 2025 को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना की अनुग्रह सहायता राशि का हितलाभ वितरण हितग्राहियों को मुख्यमंत्री कार्यालय में एंटी चेंबर से सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया।

उन्होंने बताया कि उक्त हितलाभ कार्यक्रम में सिवनी जिले के कुल 657 संबल हितग्राहियों के खातें में कुल 14 करोड़ 32 लाख की अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक कर डी.बी.टी के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के खातों में भुगतान की गई।

हितलाभ वितरण कार्यक्रम का लाईव प्रसारण जिला स्तर पर एन.आई.सी. केन्द्र एवं ब्लॉक स्तर पर समस्त जनपद कार्यालयों एवं नगरीय निकायों के सभाकक्ष में किया गया। जिला स्तरीय हितलाभ वितरण कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमन, जिला प्रशासन, संबल योजना अंतर्गत भुगतान प्राप्त हितग्राही एवं श्रम विभागीय टीम उपस्थित रहीं।

एक राष्ट्र एक चुनाव, चुनाव सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम – मीना बिसेन

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button