पुलिस लाइन छिंदवाड़ा में बलवा परेड का आयोजन
Chhindwara 29 March 2029
छिंदवाड़ा यशो:-आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस लाइन छिंदवाड़ा में पुलिस द्वारा बलवा परेड का आयोजन किया गया। यह परेड पुलिस अधीक्षक अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस आयोजन में डीएसपी रामेश्वर चौबे, एसडीओपी जितेंद्र जाट, ष्टस्क्क अजय राणा, रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी थाना कोतवाली से उमेश गोलानी, कुंडीपुरा से मनोज बघेल, अमरवाड़ा, मोहखेड़, परासिया, पुलिस लाइन से सूबेदार लोहित, एवं अन्य थाना के थाना प्रभारी भी सम्मिलित रहे।
इस अवसर पर पुलिस बल की सतर्कता और दक्षता को परखने के लिए मॉक ड्रिल एवं बलवा नियंत्रण संबंधी विभिन्न अभ्यास किए गए। परेड में उपस्थित अधिकारियों ने पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने की अपील की। बलवा परेड के दौरान जवानों को अश्रु गैस सेल चलाने, उपद्रवियों से निपटने की रणनीति एवं बलवा बचाव उपकरण पहनकर आत्मरक्षा करने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा, बलवा सामग्री को समय सीमा के अंदर तत्काल पहनने का अभ्यास कराया गया ।
आई.पी. एल. सट्टे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी पकड़ाए, लाखों का हिसाब और मोबाइल जप्त



