Mon, 23 Nov 2026 | 02:33:04 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर

इतवारी-छिंदवाड़ा के मध्य रेल परिवहन हेतु रेल मार्ग प्रारंभ

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 29, 2025 11:04 pm / Post views : 461

इतवारी-छिंदवाड़ा के मध्य रेल परिवहन हेतु रेल मार्ग प्रारंभ
शेयर करें:
Chhindwara 29 March 2029 छिंदवाड़ा यशो:- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल के इतवारी-छिंदवाड़ा रेल मार्ग के भंडारकुंड- भिमलगुंडी खंड में महत्वपूर्ण निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। आज 3&18.3 मीटर कम्पोजिट स्टील गर्डर से निर्मित पुल नंबर 94 को चालू कर दिया गया है। इस पुल का निर्माण लगभग 40 मीटर गहरे पाइल फाउंडेशन पर किया गया है, जो रिकॉर्ड समय में मात्र छह महीने से भी कम अवधि में पूरा हुआ है। इस महत्वपूर्ण परियोजना पर लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह पुल पहाड़ी धंसने और हिलने के कारण प्रभावित हो चुके ब्लॉक सेक्शन के पुनर्निर्माण का हिस्सा था, जिसे गेज परिवर्तन के दौरान 1&3&5.5 मीटर के छोटे पुल के साथ विकसित किया गया था। अब इस नए पुल के चालू होने से इस मार्ग पर सामान्य यात्री और मालगाड़ी सेवाएं बहाल हो जाएंगी। इतवारी से छिंदवाड़ा के मध्य रेल कनेक्टिविटी पुन: स्थापित हो जाएगी और यात्री गाडिय़ों के संचालन को 1 अप्रैल से बहाल करने का प्रस्ताव है, जिससे इस क्षेत्र के यात्रियों को सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। इस पुल का निर्माण रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है। रेलवे के निर्माण विभाग के अधिकारी आर के सिंह-चीफ इंजीनियर निर्माण, प्रदीप गोस्वामी- उप मुख्य अभियंता निर्माण, अंकित सिंह-उप मुख्य विद्धुत अभियंता निर्माण अगुवाई तथा परियोजना का ठेका बिलासपुर की झांझरिया निर्माण लिमिटेड को दिया गया था इस पुल के संचालन के लिए रेल संरक्षा आयुक्त से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर ली गई है। यह परियोजना रेलवे की तत्परता और कार्यक्षमता को दर्शाती है, जो निर्माण विभाग के अधिकारी आर के सिंह - चीफ इंजीनियर निर्माण, प्रदीप गोस्वामी- उप मुख्य अभियंता निर्माण, अंकित सिंह -उप मुख्य विद्धुत अभियंता निर्माण के दिशानिर्देश से पूरा किया इस महत्वपूर्ण परियोजना के शुभारंभ से पूर्व आज दीपक कुमार गुप्ता-मंडल रेल प्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्यरेलवे नागपूर मंडल, मुदित भटनागर, प्रमुख मुख्य इंजीनियर (PCE), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, एसके तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) सहित, दीपक कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक नागपूर नागपुर मंडल की टीम ने पुल का निरीक्षण किया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने इस महत्वपूर्ण कार्य को शीघ् पूरा करने के लिएनिर्माण और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपूर मंडल की टीम को बधाई दी। ग्लोबल वॉर्मिंग के प्रभाव अनेक संकटों का आमंत्रण