Seoni 31 March 2025
सिवनी यशो:- सोमवार 31 मार्च को थाना प्रभारी बंडोल द्वारा अवैध मवेशी परिवहन की मुखबिर सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए बंडोल अलोनिया टोल टैक्स NH 44 हाईवे रोड ग्राम अलोनिया पर नाकाबंदी की गई, जो वाहन चालक द्वारा अपने वाहन पिकअप क्र. MP- 20- ZN – 6172 को चलाकर NH 44 रोड से नागपुर तरफ भाग रहा था जिसे नाकाबंदी कर हिकमतमली से वाहन को रोका गया वाहन को चैक करने पर वाहन चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम निर्मल पिता फूलचंद यादव उम्र 21 साल निवासी रांझी मोहनिया थाना रांझी जिला जबलपुर एंव मवेशी मालिक कार्तिक पिता शिशुपाल यादव उम्र 30 साल निवासी रांझी करीदी थाना रांझी जिला जबलपुर एवं सहयोगी शिवा पिता सुरेश प्रसाद यादव उम्र 21 साल निवासी लहसर थाना कुंडम जिला जबलपुर का होना बताये एवं पिकअप वाहन में 04 नग गाय, 01 नग बछडा कुल नग 05 गौवंश ठूस ठूस कर क्रूरता पूर्वक जिनके सींग मुंह गला, पैर बंधे हुये मिले जिन्हें उक्त कार में भरवाकर कत्लखाना नागपुर ले जाना बताये।
मौके पर कुल 05 नग गौवंश और पिकअप वाहन क्र.MP- 20- ZN – 6172को जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया। आरोपियो के विरूध्द अपराध क्रमांक 172/25 धारा 4, 6, 9, म. प्र.गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 6,7, म.प्र. कृषि उपयोगी संरक्षण अधिनियम, 6 (क), 6 (ख) (1) म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधि, धारा-11 (1) (घ) पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबध्द कर विधिवत कार्यवाही की गई।





