WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

वैदिक विधि विधान से नवीन शैक्षणिक सत्र का भव्य शुभारंभ

भैया बहनों का किया गया तिलक चंदन से स्वागत, खिले भैया बहनों के चेहरे

Seoni 01 April 2025
सिवनी यशो:- संस्कारों की पाठशाला सिवनी नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज सिवनी में नवीन शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2025 का प्रात: 7:30 बजे से शुभारंभ किया गया । नवीन शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस विद्यालय में आने वाले नन्हे मुन्ने भैया बहनों का तिलक चंदन बंदन से हार्दिक स्वागत विद्यालय के आचार्य परिवार द्वारा किया गया ।

इसके उपरांत यज्ञ हवन की आहुतियां के बीच मां सरस्वती की वंदना एवं पूजन के साथ सत्र का वैदिक विधि विधान से शुभारंभ किया गया । नवीन शैक्षणिक सत्र के विधि विधान से शुभारंभ के उपरांत आगामी शैक्षणिक सत्र में किस तरह अध्ययन अध्यापन होगा इसकी विस्तृत जानकारी, पुस्तकों के विषय में जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान की गई । विद्यालय प्राचार्य द्वारा इस अवसर पर भैया बहनों को शुभ आशीष प्रदान किया गया ।

98 प्रतिशत छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण, सरस्वती शिशु मंदिर ने सफलता का रिकार्ड रखा कायम

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!