राजनीतिसिवनी

20 वर्ष आर्मी में सेवा देकर, वापिस हुये बबलेश का स्वागत किया सिवनी विधायक ने

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने नियमित साप्ताहिक जनसुनवाई मे सुनी समस्याएं
स्कूल चले हम जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मे सहभागिता किया

सिवनी 01 अप्रैल 2025
सिवनी यशो:- मंगलवार 01अप्रैल 2025 को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अपने कार्यालय में अनेकों आवेदनों पर सुनवाई कर समस्याओं का निराकरण किये जाने निर्देश दिया। आज विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने अपने बारापत्थर स्थित कार्यालय मे प्रात: 11:00 बजे से जन सुनवाई किया। तथा नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

20 वर्ष आर्मी में सेवा देकर, वापिस हुये बबलेश का स्वागत किया सिवनी विधायक ने - Seoni News

इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी मे जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल चलें हम अभियान 2025-26 अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे सहभागिता किया। इस दौरान विधायक दिनेश राय मुनमुन जी ने सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती जी की प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम आरंभ कराया तथा बच्चों को पुस्तकों का वितरण कर शुभकामनाएं एवं बधाई दिया।

20 वर्ष आर्मी में सेवा देकर, वापिस हुये बबलेश का स्वागत किया सिवनी विधायक ने - Seoni News

इसके अलावा श्री राय ने जिला कलेक्टर व अधिकारियों के साथ विद्यालय प्रांगण मे स्थापित अटल लैब का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त किया। इस अवसर पर सर्वश्री श्रीमती किरण भलावी जी अध्यक्ष जनपद पंचायत सिवनी, राजकुमारी बरमैया पार्षद, सुश्री संस्कृति जैन कलेक्टर, नवजीवन पवार सीईओ जिला पंचायत, एस.एस. कुमरे जिला शिक्षा अधिकारी, महेश गौतम प्राचार्य, अरुण राय बीआरसी सहित शिक्षक – शिक्षिकाओं, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की गरिमामय उपस्थिति रही। इसके अलावा विधायक श्री राय ने आर्मी मे 20 वर्षों तक रहकर देश की गौरवमयी, उत्कृष्ट सेवा कर सेवानिवृत्त होने वाले जवान बबलेश कुमार साहू का बाहुबली चौक मार्ग पर फूलमालाओं से सम्मान कर शुभकामनाएं दिया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button