WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
राजनीतिसिवनी

सिवनी विधायक ने गोपालगंज में उत्साह के साथ मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

 Seoni 06 April 2025

सिवनी यशो: – सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस लखनवाड़ा मंडल के गोपालगंज के बूथ के कार्यकत्र्ताओं के साथ उत्साह के साथ मनाया । दिनेश राय मुनमुन ने उपस्थित कार्यकत्र्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस और मर्यादापुरूषोत्तम श्रीराम जन्मोत्सव की शुभकामनाएँ दी तथा कहा कि रविवार 06 अप्रैल भाजपाप अपना 46 वाँ स्थापना दिवस मना रही है और इन वर्षो में निरंतर अपनी संगठनात्मक क्षमता बढ़ाते हुये दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन बन गया है और यह उपलब्धि भाजपा के समर्पित कार्यकत्र्ताओ और कल्याणकारी नीतियों के कारण प्राप्त हुई है ।

इस दौरान श्री राय ने गोपालगंज के महावीर धाम श्री हनुमान मंदिर मे स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कर कार्यकर्ताओं को मंदिर एवं धार्मिक स्थलों की सफाई के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात विधायक श्री राय ग्राम गोपालगंज मे आयोजित श्रीमद् भागवत कथा मे पहुंचे। तथा व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक पूज्य पंडित मुरारी जी महाराज का शाल, श्रीफल से सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तदोपरांत ग्राम कलबोडी श्रीराम मंदिर से पतित पावनी मां बैनगंगा के उदगम स्थल मुंडारा तक भक्ति भाव से निकाली जा रही रैली में शामिल हो श्रीराम नवमी की शुभकामनाएं देकर उत्साह वर्धन किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!