अतिथि शिक्षको ने रैली निकाल कर दिया कलेक्टर को ज्ञापन
Chhindwara 09 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:-आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर संपूर्ण प्रदेश के प्रत्येक जिलों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन रैली ज्ञापन का कार्यक्रम अतिथि शिक्षको के संगठनों के द्वारा आयोजित किया गया। इसी तारतम्य में छिंदवाड़ा जिले में भी रैली और ज्ञापन का कार्यक्रम आज संपन्न हुआ।
प्रदेश महासचिव एवं छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष संतोष कहार ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध कार्य करने वाले अनुभवी अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करने हेतु एवं स्थाई नीति बनाने को लेकर आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के द्वारा लगातार अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचा रही है।
किंतु आज भी अतिथि शिक्षको की समस्याओ का समाधान नही हुआ है। अत: उक्त विषय पर सरकार गंभीरतापूर्वक विचार कर शिक्षकों के लिए उचित निर्णय लेकर स्थायी नीति बनाकर इनका भविष्य सुरक्षित करे ताकि अतिथि शिक्षको का शोषण न हो सके। इन्होंने बताया कि हमारी प्रमुख मांग में अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर विभागीय परीक्षा आयोजित कर अतिथि शिक्षको को नियमित शिक्षक बनाया जाये। तथा जब तक विभागीय पात्रता परीक्षा नहीं होती है तब तक



