WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ा

नरवाई जलाने पर एक खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज

Chhindwara 09 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- थाना चौरई में ग्राम बिंझावाडा निवासी कृषक गिरजानंद सनोडिया द्वारा नरवाई जलाने के संबंध में डालचंद सनोडिया निवासी हरणभटा की पुलिस प्राथमिकी दर्ज की गई कृषक द्वारा अपनी रिपोर्ट में अवगत कराया गया है कि डालचंद सनोडिया कृषक द्वारा दोपहर के समय अपने खेत में नरवाई में आग लगाई गई ।

कलेक्टर छिंदवाड़ा द्वारा इस संबंध में प्रतिबंधित आदेश भी जारी किया गया इसके उपरांत भी कृषक द्वारा नरवाई जलाई गई जिससे कि शिकायतकर्ता कृषक गिरजानंद सनोडिया के यहां रखे पाइप समेत अन्य कृषि उपकरण जल गए क्षेत्र में लगातार कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा कृषकों को जागरुक कर नरवाई न जलाने के संबंध में स्पष्ट जागरूकता संबंधी संदेश प्रसारित किए जा रहे है परंतु इसके उपरांत भी जिन कृषकों द्वारा यदि नरवाई में आग लगाई जाएगी तो प्रशासन द्वारा इस दिशा में कड़े कदम उठाए जाएंगे ।

जिला प्रशासन द्वारा एवं विकासखंड स्तर पर कृषि विभाग द्वारा नरवाई न जलाने के संबंध में सुपर सीडर से सीधे बिना नरवाई में आग लगाए बोनी करने हेतु सुपर सीडर भी अनुदान पर उपलब्ध कराए जाने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है तथा चांद क्षेत्र के एवं चौरई क्षेत्र के लगभग 800 कृषकों द्वारा नरवाई में आग न लगाकर इस वर्ष ग्रीष्मकालीन सीधे मूंग फसल की बुवाई की गई जिससे लगातार अच्छा उत्पादन लिया जा रहा है एवं पर्यावरण भी सुरक्षित हो रहा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!