WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलमध्यप्रदेश

खेलवृत्ति के आवेदन 31 मई, 2025 तक लिये जावेंगे 

 Seoni 11 April 2025
 सिवनी यशो:- जिले के उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को खेलवृत्ति वर्ष 2024-2025 हेतु प्रदाय किया जाना है, जिसके लिये खेल विभाग द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। 
श्रीमती मनु धुर्वे, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि खिलाड़ी की आयु 01 अप्रैल 2025 को 19 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिये। खिलाड़ी को सिवनी जिले का मूल निवासी होना आवश्यक है। खेलवृत्ति हेतु आवेदन करने के पूर्व के वित्तीय वर्ष में यानि (01 अप्रैल, 2024 से 31 मार्च, 2025 की अवधि में) खिलाड़ी द्वारा मान्यता प्राप्त खेल संघ द्वारा आयोजित अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो, ऐसे खिलाड़ी ही आवेदन करने हेतु पात्र होंगे।  
मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी/प्रशिक्षण केन्द्र/फीडर सेंटर/भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केन्द्र एवं खेल छात्रावास के अंतर्गत प्रशिक्षणरत खिलाडिय़ों को खेलवृत्ति की पात्रता नहीं होगी।  
खेलवृत्ति हेतु खिलाड़ी दिनांक 31 मई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। दिव्यांग वर्ग की अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ी को भी खेलवृत्ति की पात्रता होगी। 
अधिकृत राज्य स्तरीय खेल संघों द्वारा आयोजित मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक अर्जित करने वाले पात्र खिलाडिय़ों को प्रतिवर्ष क्रमश: राशि रू. 10,000/-, रू. 8,000/- एवं रू. 6,000/- के मान से खेलवृत्ति प्रदान की जाएगी। अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में खेलवृत्ति हेतु स्वर्ण पदक हेतु 08 टीम, रजत हेतु 12 टीम एवं कांस्य पदक हेतु 16 टीम की भागीदारी होना अनिवार्य है। इससे कम टीम होने पर खेलवृत्ति की पात्रता नहीं होगी। वाटर-स्पोट्र्स, घुड़सवारी एवं शूटिंग जैसे खेलों जिनकी कि प्रदेश में खेल अधोसंरचना सीमित है, पर यह नियम लागू नहीं होगा। 

आवश्यक दस्तावेज 

खिलाड़ी को आवेदन पत्र के साथ (1) स्व प्रमाणित पासपोर्ट साईज की 01 फोटो, (2) जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं कक्षा की अंकसूची, (3) मूल निवासी प्रमाण पत्र, (4) पदक प्राप्त खेल प्रमाण पत्र, (5) आधार कार्ड, (6) बैंक पासबुक की छायाप्रति, (7) अधिकृत मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित टीमों के नाम की सूची संलग्न करना अनिवार्य है, अन्यथा आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जावेगा। आधे-अधूरे अपूर्ण भरे गये आवेदन पत्र निरस्त कर दिये जावेंगें। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2025 है। आवेदन पत्र कार्यालय में जमा करते समय खिलाड़ी को अपने मूल दस्तावेज साथ लेकर आना अनिवार्य है। आवेदन पत्र कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, प्रायवेट बस स्टैण्ड के पास सिवनी से कार्यालयीन समय में नि:शुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!