मध्यप्रदेशसिवनी

जिला कलेक्टर के निर्देश, पेंच के पानी से कराये सतत पेयजल आपूर्ति

कलेक्टर सुश्री जैन ने नगरपालिका एवं बंडोल समूह नल जल योजना के इंटेकवेल तथा भीमगढ़ डेम का निरीक्षण किया
पेयजलापूर्ति समस्या के निराकरण के लिए विभिन्न विकल्पों पर हुआ मंथन
अधिकारियों को दिये त्वरित कार्यवाही के निर्देश

Seoni 14 April 2025
सिवनी यशो:- संजय सरोवर बांध के जलस्तर घटने से प्रभावित हुई सिवनी नगरीय क्षेत्र एवं बांध के पानी से संचालित हो रही ग्रामीण समूह नल जल योजनाओं की समस्या के निराकरण के लिए कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने जल संसाधन, पीएचई, जल निगम एवं नगरपालिका सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ नगरपालिका सिवनी के इंटेकवेल सुआखेड़ा एवं ग्राम गुहना स्थित बंडोल समूह नल जल योजना के इंटेकवेल तथा भीमगढ़ डेम का निरीक्षण किया। उन्होंने सिवनी नगरपालिका इंटेकवेल तक बांध के मुख्य भराव स्थल से पानी लाने के लिए चैनल बनाने, पम्प से पानी लिफ्ट करने जैसे विभिन्न विकल्पों पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने उक्त सम्बंध में संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। ?

जिला कलेक्टर के निर्देश, पेंच के पानी से कराये सतत पेयजल आपूर्ति - Seoni News

कलेक्टर सुश्री जैन ने बंडोल समूह नल जल योजना के इंटेकवेल पहुँचकर जल निगम के प्रगतिरत चैनल निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने सम्पूर्ण ग्रीष्म काल में सतत पेयजलापूर्ति को ध्यान रखते हुए कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर सुश्री जैन ने नगरीय क्षेत्र में तत्काल पेयजलापूर्ति के लिए बंडोल समूह नल जल योजना से नगरपालिका को पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने के निर्देश जल निगम एवं नगरपालिका के अधिकारियों को दिये। ?

जिला कलेक्टर के निर्देश, पेंच के पानी से कराये सतत पेयजल आपूर्ति - Seoni News

कलेक्टर सुश्री जैन ने भीमगढ़ डेम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने डेम में पानी के लेवल का अवलोकन करने के साथ ही विगत वर्षों में अप्रैल माह के लेवल का अवलोकन भी किया। उन्होंने बांध के पानी से संचालित की जा रही सभी पेयजल योजनाओं के सतत क्रियान्वयन के लिए छिंदवाड़ा जिले के पेंच बांध से पानी भीमगढ़ में लाने के लिए आवश्यक कार्यवाही के लिये जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button