छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी करेंगे भगवान शिव जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक तीन दिवसीय कार्यक्रम

Chhindwara 13 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- अनंत श्री विभूषित पूज्यपादद्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्?गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज का तीन दिवसीय दिव्य प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर लोकार्पण समारोह में आगमन होने जा रहा है। देवभूमि डेवलपर्स परिवार के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक तीन दिवसीय कार्यक्रम श्री नंदन हिल्स चौखड़ाढाना, हिंदूस्तान यूनिलीवर के आगे नरसिंहपुर रोड में आयोजित होगा। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए देव भूमि डेवलपर्स उज्जवल सूर्यवंशी, बकुल मिगलानी, दीपक देवांगन ने बताया कि परमपूज्य शंकराचार्य जी स्वामी सदानंद महाराज का आगमन 17 अप्रैल को शाम 4 बजे होगा जिनके स्वागत के लिए चौरई से लेकर आयोजन स्थल तक अलग-अलग स्वागत द्वार तैयार किए जा रहे हैं जहां पर भक्तों द्वारा शंकराचार्य महाराज स्वामी सदानंद जी का स्वागत किया जाएगा।

हर दिन होंगे सत्संग और प्रवचन

रितेश चौरसिया और लक्की चौहान ने बताया कि 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर का लोकार्पण समारोह में शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज मुख्य रूप से शामिल होंगे। वह 18 और 19 अप्रैल को सुबह 8 बजे भक्तों को दीक्षा देंगे इसके अलावा रोजाना परिसर में शाम 5 बजे से महाराज जी द्वारा प्रवचन और सत्संग भी किया जाएगा। आयोजन स्थल पर 5 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है जबकि पार्किंग की व्यवस्था भी आयोजन समिति द्वारा की जा चुकी है।

एक शाम महाकाल के नाम

देव भूमि डेवलपर्स परिवार द्वारा 19 अप्रैल शनिवार को श्री नंदन हिल्स में विशाल प्रसादी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भजन संध्या का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है जिसमें उज्जैन के प्रख्यात भजन गायक महाकाल की गुलामी फेम किशन भगत अपनी प्रस्तुति देंगे जबकि आयोजन स्थल पर भव्य मेला और प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जा रहा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!