WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा सोनिया एवं राहुल गांधी को परेशान कर रही

कांग्रेस ने मोदी सरकार के राजनीतिक प्रतिकार के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

Chhindwara 16 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के द्वारा लगातार चलाई जा रही दमनकारी नीति व कार्रवाई की कड़ी निंदा करती है। भविष्य में भी अगर भाजपा सरकार के द्वारा बदले की भावना से कार्रवाई करती है तो कांग्रेस ढटकर विरोध करेगी। नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों की मनमानी व अन्यायपूर्ण जब्ती के साथ ही पार्टी नेतृत्व के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल करना मोदी सरकार की कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है, यह तो कानून का ढोंग रचता हुआ एक प्रायोजित अपराध है। उक्त उदगार कांग्रेस के द्वारा राज्यपाल के नाम कलेक्ट्रेट में सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने व्यक्त किए।
श्रीमती सोनिया गांधी व राहुल गांधी के साथ ही कांग्रेस पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल करना राज्य शासन का भयानक दुरुपयोग है।

लोकतांत्रिक विपक्ष पर सीधा हमला है, सत्तारूढ़ शासन द्वारा राजनीतिक डराने-धमकाने का एक घटिया प्रयास है, जो पूरी तरह से बदले की भावना से प्रेरित है, प्रतिशोध की राजनीति का निकृष्टतम रूप है इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। भाजपा सरकार के द्वारा बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई का कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। कांग्रेस ने पहले भी भारत की आजादी के लिए संघर्ष किया है और फिर करेंगे। सत्य, न्याय व संवैधानिक लोकतंत्र के मूल्य हमारे लिए समझौता न करने योग्य हैं। ‘सत्यमेव जयते’ केवल एक नारा नहीं है — यह हमारा दृढ़ विश्वास है।

कांग्रेस ने प्रस्तुत ज्ञापन के माध्यम से आगे कहा कि मोदी सरकार अपनी बदले की भावना को शांत करने के लिए जिस तरह से देश में ईडी, सीबीआई व अन्य केन्द्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को परेशान कर रही है वह पूर्ण रूपेण असंवैधानिक व नियमों के खिलाफ है जिसकी कांग्रेस कड़ी निंदा करती है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!