WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

ब्रिज के नीचे खतरनाक स्टंट करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 5000/- रूपए का जुर्माना

Chhindwara 16 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें तीन अज्ञात युवक फोर व्हीलर वाहन पर खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए इमलीखेड़ा ब्रिज के नीचे रील बनाते नजर आए। सार्वजनिक सड़क पर इस तरह के स्टंट करते हुए युवकों ने यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन किया। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर ली। उनकी पहचान निम्नानुसार है1. सदाव अली पिता इसरार अली, उम्र 27 वर्ष 2. तंज़ीम खान पिता इस्माइल खान, उम्र 26 वर्ष 3. दानिश अली पिता इरशाद अली, उम्र 18 वर्ष (तीनों निवासी श्रीवास्तव कॉलोनी, छिंदवाड़ा)उक्त तीनों व्यक्तियों पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 115/190(2) के अंतर्गत रू.5000 का जुर्माना लगाया गया और आवश्यक हिदायत देने के बाद उन्हें छोड़ा गया।

इसके साथ ही BNSS की धारा 126(क्) व 135(3) के अंतर्गत प्रतिरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है, ताकि भविष्य में ऐसे खतरनाक कृत्य दोबारा न हों।पुलिस विभाग ने आम जनता से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और स्टंट जैसे जोखिमपूर्ण कार्यों से बचें। कानून तोडऩे वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!