छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश
जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का आज होगा आगमन जगह-जगह होगा स्वागत
Chhindwara 16 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का तीन दिवसीय दिव्य एवं भव्य प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर लोकार्पण समारोह में आगमन होने जा रहा है। देवभूमि डेवलपर्स परिवार के तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में परमपूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज मंदिर में भगवान शिव परिवार की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक तीन दिवसीय कार्यक्रम श्री नंदन हिल्स चौखड़ाढाना, हिन्दुस्तान यूनिलीवर के आगे नरसिंहपुर रोड में आयोजित होगा।



