छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेशराजनीति

जगद्गुरू शंकराचार्य महाराज का कांग्रेसजन ने किया भव्य स्वागत

कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने की पुष्प वर्षा, महाराज श्री को प्रणाम कर लिया आशीर्वाद

Chhindwara 17 April 2025
 छिंदवाड़ा यशो:-  धर्म व अध्यात्म की पावन नगरी छिन्दवाड़ा में जगत गुरू शंकराचार्य शारदा मठ के पीठाधीश्वर स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का मंगल आगमन हुआ। स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन के समक्ष माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी व समस्त जनमानस की ओर से कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने जगत गुरू शंकराचार्य महाराज स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का पुष्प वर्षा, पुष्प गुच्छ व पुष्हार भेंट कर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।
स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन के समक्ष कांग्रेस परिवार के द्वारा आतिशबाजी, ढोल, गाजे व बाजों के साथ महाराज श्री का भव्य स्वागत अभिनंदन किया। महाराज श्री के चरणों में प्रणाम कर सभी के लिए सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। अनुशासित व कतारबद्ध खड़े होकर कांग्रेस परिवार के प्रत्येक सदस्य ने जगत गुरू शंकराचार्य महाराज स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज के दिव्य व अलौकिक दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किए।
 आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिला कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी, जिला महिला कांग्रेस कमेटी, शहर महिला कांग्रेस कमेटी, युवक कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई, कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, विधानसभा प्रभारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण, पर्यवेक्षकगण, ब्लॉक, उपब्लॉक, क्षेत्रीय, शहर अध्यक्षगण, समस्त मोर्चा संघठन अध्यक्षगण, विभाग एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षगण उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!