WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनी

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने पर होगी चालानी कार्यवाही 

Seoni19 April 2025
सिवनी यशो:-वाहन चालको पर पुलिस की कड़ी नजर है । नियमों का पालन नहीं करने पर चालानी कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है । पुलिस पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता निर्देशानुसार थाना क्षेत्रों की पुलिस और यातायात प्रभारी वाहनों की चैकिंग कर रहे है और नियमो के उल्लंघन पर चालान किये जा रहे है । पुलिस कोतवाली सिवनी सिवनी द्वारा जारी प्रेस नोट में अपील की गयी है कि दुपहिया और चौपहिया वाहन धारक वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगवाएँ, चैकिंग के दौरान हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने पर चालानी कार्यवाही की जायेगी । 
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के साथ ही दुपहिया वाहन चालक हेलमेट और चौपाहिया वाहन चालक सीट बैल्ट अनिवार्य रूपये लगाये, दुपहिया वाहन में दो सवारी से अधिक पाये जाने, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना बीमा के वाहन चलाने पर चालानी कार्यवाही की जायेगी । 
गत दिवस सिवनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी, यातायात प्रभारी विजय बघेल थाना कोतवाली स्टाफ एवं यातायात स्टाफ के द्वारा संयुक्त वाहन चैकिंग करते हुए मोटर व्हीकल के विभिन्न धाराओं के तहत 261 वाहन चालको के विरूद्व चालानी कार्यवाही कर 1,12,000/- समन शुल्क वसूला गया। बिना हेल्मेट के वाहन चलाना, अमानक नंबर प्लेट के वाहन चलाना, सीट बेल्ट न लगाना, बिना बीमा के वाहन चलाना एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालको के विरूद्व कार्यवाही की गई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!