Sun, 22 Nov 2026 | 11:03:49 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त

मक्का लेकर फरार ट्रक चालक गिरफ्तार, 5.30 लाख की धोखाधड़ी के मामले में बंडोल पुलिस ने भेजा जेल

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 01, 2026 08:07 pm / Post views : 197

मक्का लेकर फरार ट्रक चालक गिरफ्तार, 5.30 लाख की धोखाधड़ी के मामले में बंडोल पुलिस ने भेजा जेल
शेयर करें:
बंडोल पुलिस की कार्रवाई: 5.30 लाख का मक्का हड़पने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार, जेल भेजा

Seoni 01 August 2026       सिवनी यशो:- बंडोल पुलिस ने मक्का लेकर फरार हुए ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर करीब ₹5.30 लाख कीमत के 252.05 क्विंटल मक्का को गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंचाकर हड़पने का आरोप है।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी सिवनी चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में थाना बंडोल पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

252 क्विंटल मक्का लेकर हो गया था फरार

पुलिस के अनुसार दिनांक 26 अप्रैल 2026 को बंडोल निवासी लकी पिता पूनाराम सूर्यवंशी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ट्रक क्रमांक MP 53 HA 1980 के चालक राजकुमार पिता छोटेलाल साकेत, निवासी ग्राम देवतालाब, थाना लौर, जिला मऊगंज को उनका 252.05 क्विंटल मक्का, जिसकी कीमत 5,30,460 रुपये थी, निर्धारित स्थान पर पहुंचाने के लिए दिया गया था।

आरोप है कि चालक ने मक्का को बताए गए स्थान पर नहीं पहुंचाया और बेईमानीपूर्वक उसका उपयोग कर लिया। शिकायत के आधार पर थाना बंडोल में अपराध क्रमांक 142/26 दर्ज कर बीएनएस की धारा 316(3) के तहत विवेचना प्रारंभ की गई।

मऊगंज से पुलिस ने दबोचा आरोपी

विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपी राजकुमार साकेत की लोकेशन ग्राम देवतालाब, थाना लौर, जिला मऊगंज में मिली। थाना प्रभारी बंडोल उप निरीक्षक मनोज जंघेला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे सर्किल जेल सिवनी भेज दिया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी बंडोल उनि. मनोज जंघेला, सहायक उप निरीक्षक शिवेन्द्र वसूले एवं प्रधान आरक्षक 53 जयेन्द्र बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़े :-

गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश की टॉपर छात्रा प्रीत पटले का भव्य सम्मान, 5100 की प्रोत्साहन राशि से बढ़ाया हौसला पत्तल-दोने में दाल-चावल, गोदड़ी पर बैठकर भोजन… मुख्यमंत्री मोहन यादव की सादगी पर मोहित हुआ जनसमुदाय स्वर सम्राट मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर सजी सुरों की महफिल 9 अगस्त को मनाया जाएगा आला हज़रत का उर्स मुबारक https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/gaya/three-criminals-arrested-for-robbing-a-truck-driver

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें