पेंशनर्स के द्वारा 8 वें वेतनमान की विसंगतियों को लेकर वित्त सचिव के नाम 22 अप्र्रैल को सौपेगे ज्ञापन
Chhindwara 20 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र.जिला शाखा छिन्दवाड़ा के अध्यक्ष मीर जाहिद अली एवं उपाध्यक्ष के.एस.सेंगर ने बताया कि जिले के अन्य पेंशनर्स संगठनों के साथ दिनांक 22 /04/2025 दिन मंगलवार को दोपहर बाद 3 बजे वित्त सचिव भारत सरकार के नाम से जिला कलेक्टर को 8 वें वेतनमान में जनवरी 2025 के बाद के पेशनर्स को ही लाभ दिया जाने का निर्णय लिया गया है ।
इसके पूर्व के पेंशनरों के आर्थिक हितों को अनदेखी कर शोषण किया जा रहा है इसके विरूद्ध धरना एवं ज्ञापन कार्यक्रम स्थान जिला कलेक्टर प्रागंण छिन्दवाड़ा में आयोजित किया गया है । पेंशनरों से अनुरोध है कि अभी समय रहते हुये जाग जाओ अन्यथा भविष्य में पेन्शन मिलने की भी कोई गारंटी नहीं दिख रही है। अत: पेंशनरों से पुन: अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने अधिकारों के लिये प्रारंभिक आंदोलन में सहभागी होने का कष्ट करें।





