क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

त्रेपन हजार रूपये की अवैध देशी प्लेन व अंग्रेजी शराब जप्त 

Chhindwara 20 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:-जुन्नारदेव। पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पाण्डे, अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक  आयुष गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जुन्नारदेव श्रीमती प्रियंका पाण्डेय द्वारा अवैध गतिविधियो पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं, इसी क्रम में दिनांक 19.04.2025 को मुखबिर पर दुर्गेश कुशराम  निवासी रेलवे गेट के पास हिरदागढ ग्राम छिंदीकामथ ने अपने घर के अंदर कमरे में भारी मात्रा में अवैध शराब विक्रय करने हेतु रखा है,पुलिस टीम द्वारा तत्काल त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये अनुसार स्थान पर दुर्गेश कुशराम का घर रेलवे गेट के पास हिरदागढ ग्राम छिंदीकामथ में दबिश/घेराबंदी करने पर एक व्यक्ति जिसने बारीकी से पूछताछ करने पर अपना नाम  दुर्गेश कुशराम पिता बाबू कुशराम उम्र 25 साल निवासी रेलवे गेट के पास हिरदागढ ग्राम छिंदीकामथ (डुंगरिया) थाना जुन्नारदेव  (छिंदवाडा) होना बताया। पुलिस स्टाफ व समक्ष गवाह के दुर्गेश कुशराम के घर की तालाशी ली गई जो उसके घर के कमरे में लोहे की एक बड़ी पेटी के अंदर शराब रखने वाले कागज के कार्टून (पेटी) में 11 पेटी शराब भरी हुई मिली चैक करने पर 06 पेटी में देशी मदिरा प्लेन कुल 300 पाव प्रत्येक पाव में 180 एमएल. कुल 54 लीटर एंव अंग्रेजी शराब शद्घद्घद्बष्द्गह्म्ह्य ष्द्धशद्बष्द्ग ब्रांड के कुल 191 पाव प्रत्येक पाव में 180 द्वद्य कुल 34 लीटर 380 मिली. अंग्रेजी शराब इस प्रकार अवैध शराब की कुल मात्रा 88 लीटर 380 मिली लीटर कीमती 53,470/- रूपये की पाई गई।  
आरोपी दुर्गेश कुशराम से उक्त अवैध शराब अपने कब्जे में रखने के संबंध में पूछताछ करने पर अन्य साथी के साथ मिलकर ब्लैक में शराब रखना बेचना बताया है। अन्य आरोपी एवं शराब के स्रोत के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 महत्वपूर्ण भूमिका 

निरीक्षक राकेश बघेल (थाना प्रभारी जुन्नारदेव), उनि. संजय सोनवानी (चौकी प्रभारी डुंगरिया), सउनि. मंगलेश्वर परिहार, प्रआर. विजेन्द्र बघेल, आर. कृष्णकुमार वर्मा, संतोष धुर्वे, मआर. निधी बघेल का विशेष योगदान रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!