छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

वृद्धाश्रम जैसे आवास का होना सभ्य समाज के लिए कलंक है – निर्विकल्पस्वरूप जी

वृद्धाश्रम जैसे आवास का होना सभ्य समाज के लिए कलंक है - निर्विकल्पस्वरूप जी - Seoni News
सिवनी 09 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:-  वैदिक धर्म व्यवस्था में चार आश्रम का उल्लेख है जिसमे ब्रह्मचर्य या बाल,गृहस्त,सन्यास व वानप्रस्थ आश्रम का उल्लेख मिलता है आधुनिक सामाजिक व्यवस्था ने वृद्धाश्रम एक नवीन आश्रम का निर्माण कर दिया है आज कल प्रत्येक छोटे व बड़े शहरों में वृद्धाश्रम खुल रहे है,इस प्रकार के आवास का होना सभ्य समाज के लिए कलंक है उक्त उद्गार ब्रह्मचारी निर्विकल्पस्वरूप जी महाराज द्वारा शासकीय वृद्धाश्रम में आयोजित गीता सत्संग कार्यक्रम में व्यक्त किये गए है।
सामाजिक कार्यकर्ता श्री संतोष चौबे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्री निर्विकल्पस्वरूप जी महाराज द्वारा गीता सत्संग में कहा गया कि मानव मात्र के जीवन का लक्ष्य मुक्ति है जिसको वह प्राप्त करने में सभी यत्न करना चाहता है परंतु माया व कामना के वशीभूत होते हुए उसका यह मार्ग अवरुद्ध हो जाता है भगवत गीता उसके अवरुद्ध मार्ग को ज्ञान रूपी प्रकाश से खोल देती है।
संत मानव को समाज को उचित मार्ग दिखाते आये है एक सभ्य समाज की कल्पना में हमारे वैदिक ग्रंथो की महती भूमिका रही है,” मरण मरण सब कोई कहे मरण न जाने कोई एक बार ऐसे मरो फिर मरना न होई।” अर्थात हमको अपने जीवन मे ऐसे कार्य करना चाहिए कि बार बार जन्म मरण के चक्कर मे हम न फंसे ऐसे मृत्यु हो कि दोबारा जन्म न लेना पड़े एक ही जन्म में ऐसे कार्य करे कि उसकी ख्याति रहे।
अपने बच्चों को ऐसे संस्कार दें कि बड़े होकर वे आपको ऐसे आश्रम में न भेजें ऐसी व्यवस्था बनाये।संभव हो तो भगवत गीता का पाठ अपने बच्चों को जरूर सिखाये उससे उसकी वाणी ओज पूर्ण होगी संस्कृत में पकड़ होगी उच्चारण स्पष्ट होगा स्वभाव में निखार आएगा।
श्री निर्विकल्पस्वरूप जी महाराज द्वारा कहा गया कि भाई संतोष चौबे जी ब्रह्मलीन गुरु जी महाराज के प्रिय शिष्य रहे है इनके द्वारा बैनगंगा नदी को लेकर सतत कार्य किया जाता रहा है उचित प्लेटफार्म में ये सरकार तक अपनी आवाज पहुचाते आये है इस प्रकार का आयोजन मन को आनंदित करने वाला है वे बधाई के पात्र है।
उक्त आयोजन में श्रीमती गीता अवस्थी व साथियों गीता भक्ति मंडल की महिलाओं द्वारा सुमधुर गीता पाठ किया गया।इस कार्यक्रम में शासकीय अधिकारियों,सामाजिक नागरिकों की उपस्थिति रही है।यूट्यूब चैंनल राधे भक्ति धारा व तेज़ धारा में लाइव देखा जा सकता है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button