क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलासिवनी

 पेड़ में फांसी पर लटका मिला  शव, पुलिस कर रही जाँच

सिवनी 09 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:- जिले के छपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को एक व्यक्ति ने पेड़ से लटककर खुदखुशी कर ली जंगल के रास्ते से गुजर कुछ लोगो ने देखा कि एक व्यक्ति फांसी के फंदे पर लटकता है जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। छपारा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार छपारा संजय कॉलोनी से सुनवारा रोड स्थिति लगभग ६ किलोमीटर दूर गांव प्रतापगढ़ और जामुनपानी बंजर के बीच जंगल में एक व्यक्ति का फाँसी पर शव लटका दिखा। जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति ने खुदकुशी की है।

 स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी छपारा पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए छपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।मृतक युवक की जेब से एक मोबाइल फोन मिला है। जिससे पता चला है कि मृतक युवक जयराम बंडोल थाना क्षेत्र के सरगापुर गांव का रहने वाला है। छपारा पुलिस के द्वारा मृतक युवक के परिजनों को सूचना दी गई है।

पुलिस कर रही जांच:- फिलहाल छपारा पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही जिन लोगों ने शव को लटकते देखा उनसे पूछताछ करते हुए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल यह पता नही चल पाया है कि व्यक्ति ने यह कदम क्यों उठाया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button