सिवनी 10 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:- बा्रॅडगेज रेल संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप सिंह बैस, राष्ट्रीय सचिव अनूप मिश्रा, जिला ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति के अध्यक्ष ठा. जयप्रकाश सिंह परिहार के आव्हान पर आयोजित आंदोलन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, आंदोलन को भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी, आम आदमी पार्टी, नागरिक मोर्चा, कौमी एकता संगठन, भारतीय किसान संघ आदि संगठनों ने समर्थन देकर ज्ञापन कार्यक्रम में उपस्थित रहें। गोंदिया-जबलपुर, सिवनी-छिन्दवाड़ा आदिवासी अंचल में रेल अमान परिवर्तन के बाद भी विगत 3 वर्षो से लगातार जनता की आवश्यकताओं को नजर अंदाज कर यात्री रेल गाडिय़ों के स्थान पर मात्र माल गाडिय़ा बहुतायत में संचालित की जा रही है। इस संबंध में सिवनी जिले की जनता और ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति द्वारा समय समय पर आंदोलन कर यात्री रेल सुविधाओं की मांग की गयी। आंदोलन के पश्चात रेल विभाग द्वारा यात्री रेल संचालन के नाम पर कुछ डीआरएम लेवल के अधिकारियों के निरीक्षण दौरे कराकर जनता की आवाज को दबा दिया गया। इस संबंध में क्षेत्र के सांसद डाँ. ढ़ालसिंह बिसेन जी द्वारा 7 अप्रेल 2023 को छिन्दवाड़ा-सिवनी, नैनपुर-मंडला रेल खंड में यात्री रेल संचालन की घोषणा की गयी। हर्षातिरेक एवं आतुर इस क्षेत्र की जनता रेल्वे स्टेशन में एकत्रित हो गयी एवं शाम तक यात्री गाडी के शुभारंभ की प्रतिक्षा करते करते निराश होकर वापिस चली गयी। इस घटना से जहां जनता आक्रोशित एवं आंदोलित है वही दूसरी ओर क्षेत्र के सांसद जनभावना के साथ दिखावा करते है। सिवनी रेल खंड की जनता ने आज 10 अप्रेला 2023 को छिन्दवाडा चैक सिवनी में दोपहर 2 बजे सभा एवं आंदोलन किया, जिसमें पूर्व में ज्ञापित मांग यात्री रेल गाडी अविलंब चलाये जाने की मांग दोहरायी गई साथ ही सिवनी से यात्री गाडिय़ा शीद्य अतिशीद्य्र प्रारंभ करने के लिये जनता द्वारा खून से लिखा मांग पत्र केन्द्रीय रेल मंत्री माननीय अश्वनी वैष्णव जी के नाम ज्ञापित ज्ञापन स्टेशन मास्टर के माध्यम से सौंपा गया।
धरना आंदोलन को ब्रां.गेज रेल संघर्ष समिति के रा.अध्यक्ष एड. अनूपसिंह बैस, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना, रा.महासचिव अनूप मिश्रा, शेषराम राहंगडाले, मोहनसिंह चंदेल, नरेन्द्र अग्रवाल, कामरेड तीरथ गजभिये, सुनील अग्रवाल, हुकुमचंद सनोडिया, असलम बाबा, नवेन्दु मिश्रा ने सम्बोधित किया।
10 मई तक यात्री गांड़ी प्रारंभ नही होने पर कांग्रेस सिवनी बंद करायेगी
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने आव्हान किया कि 10 मई 2023 तक यदि सिवनी से यात्री रेल गाडियां प्रारंभ नही होती है तो कांग्रेस पार्टी सिवनी बंद करेंगी ओर माल गाडी का आवागमन रोकेगी। जिसका समर्थन ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. अनूप सिंह बैस ने किया है। मंच का संचालन श्री विष्णु करोसिया द्वारा किया गया तथा डॉ. बसंत राय द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
धरना आंदोलन में डॉ. किशोर रजक, डॉ.भुवन कटरे, डॉ. एम. के.वर्मा, डॉ. नरेश सनोडिया, डॉ. एस. एल. बैलवंशी, श्री चंद्रकांत प्रजापति की टीम ने उपस्थित नागरिक जनों का प्रथक प्रथक खून एकत्रित कर खून से लिखे 150 से अधिक मांग पत्र केन्द्रीय रेल मंत्री के नाम ज्ञापन के साथ स्टेशन मास्टर के माध्यम से सौंपा गया ।
धरना आंदोलन में यह हुये शामिल
धरना आंदोलन में एड. पंकज शर्मा, सेवकराम चन्द्रवंशी, जेपीएस तिवारी, अतुलचंद मालू, आनंद पंजवानी, विनोद यादव, सुजीत नाहटा, राजेश मानाठाकुर, शिव सनोडिया, ओम उपाध्याय, पार्षद राहुल बघेल, तरूण श्रीवास, गेंदलाल भलावी, रामकुमार कुल्हाडे मासाब, डालचंद बर्वे, निर्मल निखारे, धनंजयसिंह, रणधीर पटेल, सत्यप्रकाश कश्यप, राजा मुबीन, श्रीमति सीता निखारे, श्रीमति श्यामकांती आत्मपूज्य, श्रीमति दीपमाला बघेल, श्रीमति माला मरकाम, श्रीमति सुनीता वर्मा, सुनील अग्रवाल बरघाट, विक्रम पांडे बालाघाट, प्रशांत हुनेकर, अर्जुन मरावी मंडला, नन्दू यादव, नितिन बघेले, सुजीत गोदरे, एड. मिर्जा फैसल बेग, टिकेन्द्र देशमुख, रंजीत बघेल, विनोद नामदेव, विनोद नाग, महेन्द्र पचैरी बालाघाट, सुशील सोनकेशरिया, शाहिद रानू, रजनीश तिवारी कटंगी, राजेन्द्र अग्रवाल छिन्दवाड़ा, चैनसिंह कुडापे, शकील खान, राजिक अहमद छपारा, फैयाज खान, वसीम रायल, मोहसिन खान, आशु असफाक खान, हसीब अंसारी, कामरेड किरण प्रकाश, कामरेड सकुन चैधरी, एच.आर. डेहरिया, कृष्णकांत, अशोक राकेशिया, विक्रम वर्मा, रहीम शाह, दयानंदसिंह सहित बडी संख्या में नागरिकों की उपस्थिती रहीं।