छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

ज्योतिबा फुले जी की जयंती मनायेगी भाजपा आज

सिवनी 10 अप्रैल 2023
सिवनी यशो – मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण, कुटिर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गोपाल भार्गव जी आज भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे एवं पार्टी के वरिष्ठजनोंं से भेंट करेंगे
भाजपा द्वारा जारी विज्ञप्ति में जानकारी दी गयी है कि भारतीय जनता पार्टी जिला सिवनी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेतृत्व में ज्योतिबा फुले जी की जयंती भाजपा जिला कार्यालय में 11 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 01:00 बजे मुख्य अतिथि माननीय श्री गोपाल भार्गव मध्यप्रदेश शासन कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे की अध्यक्षता में मनायी जायेगी । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता समाजसेवी हरकचंद टेमरे रहेंगे । पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला प्रभारी नवल श्रीवास्तव एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रीतपाल बघेल ने समस्त जिला पदाधिकारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के समस्त मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी,भाजपा के समस्त कार्यकत्र्ताओं एवं आमजनो से इस जयंती कार्यक्रम में उपस्थिती की अपील की है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button