ठेकेदार की मनमानी, पेयजल आपूर्ति करने वाले तीन बोर उखाड़कर फेंके
नगर को होती थी पेयजल सप्लाई, मोटर और पाइपलाइन भी लापता
Seoni 25 May 2025
छपारा यशो:- मध्य प्रदेश में जल संरक्षण के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान निरंतर चलाया जा रहा हैं, वहीं सिवनी जिले के छपारा में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल के ठेकेदार ने बिना किसी विधिवत परमिशन लिए नगर परिषद के जल स्रोतों से लबालब भरे तीन बोरों को पोकलैंड मशीन से तहस-नहस कर दिया हैं। वही इन बोरों में लगी हुई मोटरें और पाइप लाइन भी लापता हैं।
उल्लेखनीय है कि संपूर्ण मध्य प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जाकर जल स्रोतों को संरक्षित करने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास किया जा रहा हैं। लेकिन सिवनी जिले के छपारा नगर में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल के ठेकेदार ने छपारा नगर को पेयजल सप्लाई करने वाले तीन चालू बोरो को पोकलैंड की मशीन से उखाड़ कर फेंक दिया हैं।
फायर ब्रिगेड और टैंकर भी भरते थे
बता दें कि जिन तीन चालू बोरों को पोकलेन मशीन से तहस नहस किया गया है उनसे फायर ब्रिगेड के वाहन और नगर में पेयजल सप्लाई के लिए टैंकर भी भरे जाते थे। इसके अलावा उक्त तीन बोरों से बाकायदा नगर में पेयजल सप्लाई के लिए पाइपलाइन भी बिछी हुई थी ।
इनका कहना है
सीएम राइज परिसर में तीन बोर चालू हालत में थे यह मेरी जानकारी में है जो कि नगर परिषद की संपत्ति थी आपके द्वारा जानकारी लगी है कि तीन बोरै को ठेकेदार ने तोडफ़ोड़ दिया है। मुझसे भी कोई विधिवत अनुमति नहीं ली गई है ना ही किसी प्रकार की पूछताछ की गई है।
सीएम राइज प्राचार्य
एम के रहमतकर
ये तीन बोर नगर में जलसप्लाई के अलावा फायर ब्रिगेड और टैंकर भरने काम आते थे जिन्हें ठेकेदार ने नगर परिषद की अनुमति बिना तोडफ़ोड़ दिया है जो कि अब बंद हो गए हैं ठेकेदार पर विधिवत कार्रवाई होना चाहिए
पार्षद विवेकानंद वार्ड
रामेश्वर बंजारा





