सड़क हादसे में अंजलि नगपुरे की मौत, सतीश घायल
Seoni 09 June 2025
सिवनी यशो:- जिले के लखनादौन थाना अंतर्गत मढ़ई घाटी में एक अज्ञात ट्रक की टक्कर से कार में सवार सिवनी के नगपुरे परिवार की बहू अंजली नगपुरे की मौत हो गई। जबकि सतीश नगपुरे की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें नागपुर रैफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार भाजपा नेता संतोष नगपुरे के भाई सतीश नगपुरे उनकी पत्नी अंजली नगपुरे व बेटा शौर्य नगपुरे जबलपुर जा रहे थे। इस दौरान जब वे शाम 7 बजे लखनादौन के मढ़ई घाटी पहुंचे तो उनकी कार को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। दुर्घटना में अंजली नगपुरे की मौत हो गई।
जबकि सतीश नगपुरे को सिवनी में प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रैफर किया गया है। बेटा शौर्य नगपुरे की हल्की चोट आई है। लखनादौन पुलिस के अनुसार अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है। सोमवार को पोस्ट मार्टम के बाद सिवनी मुख्यालय में अंतिम यात्रा में दिवंगत को बड़ी संख्या में शहरवासियों ने श्रद्धांजलि दी। भीषण दुघर्टना में मृत अंजलि नगपुरे का कटंगी रोड स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया।





