WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
देश विदेशसिवनी

सेना के ऐतिहासिक T- 55  टैंक को फिर मिला उसका गौरव

 स्थानीय कलाकारों ने देशप्रेम से भरा रंग चढ़ाया! –  मातृ शक्ति संगठन को सम्मान में मिला टैंक बना देशभक्ति और कला का प्रतीक

Seoni 17 June 2025
सिवनी यशो :- भारतीय सेना के पराक्रम की मिसाल, वीरता की प्रतीक और तीन युद्धों के गौरवशाली साक्षी रहे T- 55 युद्धक टैंक को सिवनी  में एक बार फिर उसका असली सैन्य गौरव लौटाया जा रहा है – वो भी स्थानीय पेंटर कलाकारों की नि:स्वार्थ देशभक्ति से!

भारतीय सेना द्वारा मातृ शक्ति संगठन को सम्मान स्वरूप प्रदत्त इस ऐतिहासिक टैंक को अब फिर से उसके मूल युद्धकालीन रंगरूप में रंगा जा रहा है। और यह कार्य कोई सामान्य रंगाई नहीं, बल्कि सेना की स्वीकृत रंग स्कीम, इतिहास के अनुरूप छायांकन, और देशभक्ति से भरे जज़्बे के साथ किया जा रहा है।

कलाकारों की टोली में शामिल हैं:

दिनेश ठाकुर, शरद नामदेव, संजय पटेल, राजेश बनवारी, प्रसून यादव, ऋषि प्रकाश यादव, और अजय सतनामी — जिन्होंने संगठन अध्यक्ष सीमा चौहान से निवेदन कर इस महान कार्य में नि:शुल्क सेवा का प्रस्ताव रखा।

ज्ञात हो कि यह टैंक अपने कार्यकाल में १७ ऑपरेशनों और ३ युद्धों में भाग लेकर भारतीय सेना की जीत का प्रतीक बन चुका है। अब यह एक प्रेरक स्मारक के रूप में संरक्षित किया जा रहा है।

सीमा चौहान ने भी इस कार्य को केवल एक “रंगाई” नहीं, बल्कि “सेना के इतिहास को जीवित रखने वाली जिम्मेदारी” माना है। वे लगातार सेना अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर यह सुनिश्चित कर रही हैं कि टैंक का रंगरूप और प्रस्तुतिकरण सैन्य मानकों के अनुरूप ही हो।

 कलाकारों का कहना है –

“यह सिर्फ एक पेंटिंग नहीं, हमारे लिए देशप्रेम की अभिव्यक्ति है। हम चाहते हैं कि आने वाली पीढ़ियाँ इस टैंक को देखकर भारतीय सेना की शौर्यगाथा को जानें और गर्व करें।”

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!