Sun, 22 Nov 2026 | 09:27:42 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा! भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा!

कान्हीवाड़ा में ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस के दौरान शॉर्ट सर्किट, 35 घरों के टीवी-पंखे-कूलर जले

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 26, 2026 08:38 pm / Post views : 81

कान्हीवाड़ा में ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस के दौरान शॉर्ट सर्किट, 35 घरों के टीवी-पंखे-कूलर जले
शेयर करें:

कान्हीवाड़ा में ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस के दौरान शॉर्ट सर्किट, 35 घरों के टीवी-पंखे जले

Seoni, 26 September 2026 सिवनी / कान्हीवाड़ा यशो:- कान्हीवाड़ा के मटिया टोला में ट्रांसफार्मर में मेंटेनेंस कार्य के दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट होने से करीब 30 से 35 घरों के विद्युत उपकरण खराब होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर पर काम किए जाने के दौरान क्षेत्र की मुख्य विद्युत लाइन पूरी तरह बंद नहीं की गई थी। इसी दौरान ट्रांसफार्मर में लाइन जोड़ते समय अचानक तेज विद्युत प्रवाह और शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कई घरों में टीवी, पंखे, कूलर, फ्रिज, बल्ब, रिसीवर सहित अन्य विद्युत उपकरण जल गए।
“कान्हीवाड़ा की घटना ने जिले में विद्युत मेंटेनेंस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला मुख्यालय सहित कई क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों के रखरखाव और वोल्टेज उतार-चढ़ाव को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतें सामने आती रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वोल्टेज में अचानक उतार-चढ़ाव से घरेलू विद्युत उपकरण खराब होने का खतरा बना रहता है।”
घटना के बाद मटिया टोला में हड़कंप की स्थिति बन गई। ग्रामीणों के अनुसार कई परिवारों को आर्थिक नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि नुकसान लाखों रुपये तक पहुंच सकता है। घटना के बाद पूरी रात कई घरों में बिजली नहीं रही और लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी।

चालू लाइन में काम करने का आरोप

स्थानीय निवासी मानवती ने बताया कि विद्युत विभाग के कर्मचारी ट्रांसफार्मर में बिजली जोड़ने का काम कर रहे थे। उनके अनुसार जिस समय यह कार्य किया जा रहा था, उस दौरान लाइन चालू थी। ट्रांसफार्मर में लाइन जोड़ते ही घरों में अचानक तेज विद्युत प्रवाह होने लगा और देखते ही देखते कई विद्युत उपकरण खराब हो गए। मानवती के अनुसार उनके आसपास के करीब 30 से 35 घर इस घटना से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने मांग की कि सभी प्रभावित घरों में हुए नुकसान का सर्वे कराया जाए और नियमानुसार नुकसान की भरपाई की जाए।

टीवी देखते समय अचानक बिगड़े विद्युत उपकरण

स्थानीय निवासी मनोज ने बताया कि घटना के समय वे घर में टीवी देख रहे थे। अचानक विद्युत उपकरण खराब होने लगे। बाद में जानकारी मिली कि विद्युत कर्मचारी ट्रांसफार्मर में काम कर रहे थे। मनोज के अनुसार उनके घर के कई बल्ब, टीवी और रिसीवर खराब हो गए। उन्होंने बताया कि घटना के समय घरों में बच्चे और बुजुर्ग भी मौजूद थे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते स्थिति नियंत्रित नहीं होती तो करंट की चपेट में आने से गंभीर हादसा हो सकता था। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।

मेंटेनेंस व्यवस्था पर भी उठे सवाल

मटिया टोला की घटना के बाद जिले में विद्युत व्यवस्था और ट्रांसफार्मरों के रखरखाव को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइनों के रखरखाव में पर्याप्त सावधानी नहीं बरती गई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के कारण पहले भी घरेलू विद्युत उपकरणों को नुकसान पहुंचने की शिकायतें सामने आती रही हैं। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों के रखरखाव और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

जांच और क्षतिपूर्ति की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग और प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रभावित परिवारों के घरों का सर्वे कराकर खराब हुए विद्युत उपकरणों और वास्तविक नुकसान का आकलन कराया जाए तथा नियमानुसार राहत अथवा क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि भविष्य में ट्रांसफार्मर या विद्युत लाइन पर मेंटेनेंस कार्य शुरू करने से पहले संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को पूरी तरह सुरक्षित तरीके से बंद किया जाए। इससे कर्मचारियों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।
यह भी पढ़े :-
फसल नुकसान का जायजा लेने खेतों में पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन, बोले- संकट की घड़ी में किसानों के साथ सरकार और प्रशासन नम्रता इवनाती (अहके) का सहायक प्राध्यापक पद पर चयन मवेशी बचाने दौड़े किसान पर बाघ का हमला, नागपुर रेफर मढ़ी में लगेगा जनविश्वास का बड़ा शिविर, 26 सितंबर को मौके पर सुलझेंगी ग्रामीणों की समस्याएं https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/araria/araria-power-grid-maintenance-failure

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष