क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

फर्जी पटवारी गिरफ्तार, दिव्यांग महिला से  की ठगी

आरोपी से 9000 रुपये नकद और मोबाइल जब्त,खेत नाम पर कराने का दिया था झांसा

Seoni 17 June 2025
सिवनी यशो :- नाम करूंगा तुम्हारे खेत में “… ये कहकर दिव्यांग महिला को भरोसे में लिया और खुद को पटवारी बताकर 12,400 रुपये ठग लिए। लेकिन ठग यह भूल गया था कि सिवनी पुलिस के पास ‘धोखेबाजों’ के लिए कोई जगह नहीं है!

जनसुनवाई में पहुंची पीडि़ता रोशनी इवनाती ने पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता से अपने साथ हुई ठगी की पूरी दास्तान सुनाई। उसने बताया कि अप्रैल माह में एक व्यक्ति नगझर गांव पहुंचा और खुद को पटवारी सौरभ उइके बताकर खेत का नक्शा देखा और महिला को मायके ग्राम ऐरपा चलकर विवादित खेत भी देखा। फिर बोला – “सब कुछ सेट कर दूंगा, जमीन तुम्हारे नाम!” और फिर ले लिए दो किस्तों में 12,400 रुपये!

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एएसपी गुरुदत्त शर्मा व सीएसपी पूजा पांडे के मार्गदर्शन में थाना डूंडासिवनी की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और जल्द ही उसे दबोच लिया।

चौंकाने वाला खुलासा:
आरोपी कोई पटवारी नहीं निकला, बल्कि एक आम व्यक्ति कन्हैया कुमार बोरकर निकला, जो ग्राम बिहरीया, थाना बंडोल, जिला सिवनी का निवासी है।

पुलिस ने बरामद किया:

9,000 नकद, एक मोबाइल फोन
प्रकरण दर्ज,:
थाना डूंडासिवनी में अपराध क्रमांक 221/25, धारा 318 व 319 भारतीय न्याय संहिता (BNS के तहत केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश।

पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने टीम की त्वरित कार्यवाही की सराहना की और कहा कि “दिव्यांगों और कमजोर वर्गों के साथ अन्याय बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

जिन्होंने निभाई अहम भूमिका:
निरीक्षक सतीश तिवारी, वरिष्ठ निरीक्षक मनोज जंघेला, प्रआर संजू उइके, आरके नितेश राजपूत, आरके कृष्ण कुमार भालेकर, आरके सीताराम जावरे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!