WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

केंचुआ खाद, मशरूम उत्पादन और प्रसंस्करण तकनीक पर मिला विशेष मार्गदर्शन

कृषि विज्ञान केंद्र में महिलाओं को दिया गया स्वरोजगार प्रशिक्षण

Seoni 17 June 2025
सिवनी यशो :- ग्रामीण अंचलों में महिलाओं को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 50 महिला प्रशिक्षार्थियों ने हिस्सा लिया।केंचुआ खाद, मशरूम उत्पादन और प्रसंस्करण तकनीक पर मिला विशेष मार्गदर्शन - Seoni Newsइस अवसर पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. शेखर सिंह बघेल ने केंचुआ खाद उत्पादन, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, खाद्य प्रसंस्करण, बीज उत्पादन, एवं पापड़-बड़ी-आचार निर्माण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये सभी क्षेत्र ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार की मजबूत संभावनाएं बन सकते हैं।

 महिला उद्यमियों का यूनिट भ्रमण

प्रशिक्षण के उपरांत महिलाओं को केंचुआ खाद उत्पादन यूनिट, एजोला उत्पादन, पशुपालन इकाई एवं अन्य परियोजनाओं का भ्रमण कराया गया, जिससे वे व्यवहारिक तौर पर तकनीक को समझ सकें।

 कार्यक्रम में रहे ये प्रमुख सहभागी:

  • डॉ. के.के. देशमुख, डॉ. एन.के. सिंह, इंजी. कुमार सोनी, डॉ. जी.के. राणा – वैज्ञानिक

  • कुलदीप सिंह, प्रवीण पवन कुमार सनोडिया, डॉ. मनीष कुमार सेंडे – संचालक व प्रतिनिधि

  • प्रशांत कुर्मी, देवी प्रसाद तिवारी, नीत लाहौरी, ओम ब्रोकर – सहयोगकर्ता

यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और कृषि आधारित लघु उद्योगों से जोड़ने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!