सिवनी 14 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:- भगवान श्री कृष्ण की जो मंगलमयी चोरी की लीला है इसका श्रवण करने से क्या होता है। संसार में किसी चोर की कहानी सुनो तो उससे कुछ होता है क्या नही! चोरी करना गलत काम है, ओर आप उस चोर की कहानी सुना रहे हैं ये एक मात्र चोर ऐंसा है संसार में कि जिसकी कथा सुनने से पुण्य होता मिलता है जो भगवान की चोरी की लीला का श्रवण करता है तो उसके पूर्व जन्म के पाप भी नष्ट हो जाते हैं। सामान्य चोर तो आपकी धन, संपत्ति आदि की चोरी करेगा पर ये जो चोरों के सरदार हैं ये जो परब्रह्म परमात्मा हैं ये सबके पाप भी चुरा लेते हैं दु:खों को चुरा लेते हैं, संकटों को, पीड़ा को सब चुरा लेते हैं, अज्ञान को चुरा लेते हैं। एसे ये चोरों के सरदार हैं।
कथा के षष्ठम दिवस में पूज्य ब्रह्मचारी जी ने बताया कि- पुण्य ओर पाप ये दोनों परमात्मा की प्राप्ति में बाधा उत्पन्न करते हैं, पाप के फलस्वरूप व्यक्ति को नरक में जाना पड़ता है। पुण्य के फलस्वरूप व्यक्ति स्वर्ग में जाता है। यदि केवल परमात्मा की प्राप्ति आपका लक्ष्य है तो पुण्य भी बाधा पहुंचा सकते हैं। क्योंकि बेड़ी तो बेड़ी सोने की हो या लोहे कि। जो पुण्य पाप से रहित हो जाता है, द्वेष भाव से भी कोई भगवान का भजन करता है, तो वो भी मुक्त है जाता है जो उनसे प्रेम करता है उसकी तो बात ही क्या।
ओर साथ ही पूज्य ब्रह्मचारी जी ने रास लीला का बहुत ही सुन्दर विस्तृत वर्णन करते हुए भ्रमर गीत का अद्भुत वर्णन किया जिसमें उद्धव से गोपियाँ बोल रही हैं। ओर फिर भ्रमर गीत शुरू हो गया तो गोपियाँ भ्रमर से कह रही हैं। अरे भ्रमर तू भी कपटी तेरा मालिक भी कपटी। उन्होंने हमको अपनी प्रेम सुधा का बार पान कराया ओर उसके बाद वो हमको छोड़ कर चला गया। जैसे एक भंबरा एक बार एक फूल बैठता है उसका स्वाद लेता है फिर वहाँ से चला जाता है। एक फूल पर उसका प्रेम नहीं रहता। इसी प्रकार तू भी वैसा ही है, ओर तेरा मालिक भी वैसा ही है हम सबको उन्होंने प्रेम दान किया ओर चला गया मथुरा। ओर गोपियाँ भ्रमर से बोली भ्रमर तू यहाँ से चला जा, चला जा , चला जा। इस काले की बात हमे नही सुननी। ये सांबला बड़ा कपटी है। ओर कह दिया जो काली काली चीजें हैं अपने कृष्ण की याद दिला देता है। फिर कहती क्या करें इसकी कथा सुने बिना हम रह भी नहीं सकते। वो हमारे प्राण धन हैं, हे भ्रमर हमें उनकी सुनाओ। फिर पूछने लगी बताओ उद्धव आप हमारे प्रियतम का संदेश लेकर आये हो , बताओ हमारे प्रियतम शकुशल तो हैं। हम दासियों की याद आती है या नही, हम दासीयों पर कृपा करेंगे। उद्धव जी ने भगवान का संदेश सुनाया अद्वैत ज्ञान का संदेश सुना दिया ओर फिर गोपियों को शान्ति हुई, ओर फिर उन्होंने उद्धव जी की पूजा की।
Contact us
- Manoj Mardan Trivedi (Owner & Editor)
- Yasonati@gmail.com
- 9425843297
Download App
Follow us on
© 2023 Copyrights Reserved | Dainik Yashonnati | Hosted by Webmitr Digital Services Pvt. Ltd.