छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

दबंग नपा अध्यक्ष के सामने भाजपा नेता बौने

अनेक व्यवसायिक स्थानों में नपा अध्यक्ष का अतिक्रमण : भाजपाई नेताओं का आरोप, पर ठोस कार्यवाही से परहेज

सिवनी 15 अप्रैल 2023
सिवनी यशो: – कांग्रेसी अध्यक्षीय परिषद के अध्यक्ष सफीक खान का नगर के अनेक मुख्य मुख्य व्यवसायिक स्थानों पर अवैध कब्जे है यह बात भाजपा के नेताओं द्वारा सार्वजनिक तौर पर कही जा रही है परंतु भाजपा के नेता इन अवैध कब्जों के विरूद्ध कोई प्रशासनिक कार्यवाही सुनिश्चित कराने में अपनी सक्षमता का परिचय नहीं दे रहे है जबकि आर्थिक बदहाली का जीवन जीने वाले गरीब जिन्होंने शासकीय भूमि में कब्जा कर अपनी छोटी से छत बना ली है उनके कब्जे हटाने के लिये नगर पालिका परिषद ने पूरी ताकत लगा दी ।

गिरोह बनाकर की जा रही है नपा में लूट

सिवनी नगरपालिका की कांग्रेस अध्यक्षीय परिषद भ्रष्टाचार का पर्याय बन गयी है और यहाँ संगठित रूप से भ्रष्ट गतिविधियों को अंजाम दिये जाने के चर्चे है। सिवनी नगर पालिका परिषद में लूट खसोट का जो आलम है उस पर कोई लगाम नहीं है । नगर पालिका में विपक्ष की भूमिका निभाने वाली भारतीय जनता पार्टी भले प्रदेश की सत्ता में हो परंतु कांग्रेसी अध्यक्षीय के सामने बौनी साबित हो रही है।
नगरपालिका में निर्माण कार्यो से लेकर खरीदी तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है । जानकारी के अनुसार निर्माण कार्यो के लिये टेंडर प्रक्रिया आँन लाईन होती है इस प्रक्रिया में टेंडर डालने वाले ठेकेदार पहले से ही निर्धारित होते है अन्य किसी ने टेंडर डाला तो उसे डराया धमकाया जाता है परंतु संबंधित ठेकेदार इस धमकी का प्रतिकार नहीं कर पाते क्योकि इनके पिछले कामों की फाईले नगर पालिका परिषद में दबी पड़ी है और उन्हें आगे भी काम करना है ।

अवैध नल कनेक्शन देकर की जा रही मोटी वसूली

ग्रीष्मकाल प्रारंभ चुका है नगर के अनेक क्षेत्रों में पेयजल का संकट गहरा रहा है नगरीय जनता में असंतोष भी पनप रहा है वहीं कुछ कांग्रेसी पार्षद परिषद को अपनी जागीर समझ कर मनमानी कर दबांगाई दिखा रहे है नियम कायदों को दरकिनार करते हुये अवैध रूप से नल कनेक्शन अपनी मनमर्जी से लगवा रहे है जानकारी के अनुसार इस प्रकार के अवैध नल कनेक्शन के लिये मनमानी राशि अवैध रूप से वसूली जा रही है । जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिन में ही इस प्रकार के सैकड़ो अवैध नल कनेक्शन दिये जा चुके है । जिनका कोई रिकार्ड नहीं है इस प्रकार के कनेक्शनों से केवल संबंधित पार्षद मोटी रकम वसूल रहे है और अधिक राशि लेकर कनेक्शन पाईप लाईन के नीचे से दे दिया जाता है जिससे संबंधित क्षेत्र की सप्लाई का फोर्स कम हो जाता है और आम उपभोक्ता परेशान होता है उनके घरों में पानी की सप्लाई प्रभावित होती है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!