छिंदवाड़ा

रोटरी क्लब छिंदवाड़ा के अध्यक्ष बने विनोद तिवारी, रक्तदान शिविर से करेंगे कार्यकाल की शुरुआत

सचिव निलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रूपल अग्रवाल, वर्षभर होंगे जनसेवा के बहुआयामी कार्य

Chhindwara 30 June 2025

छिंदवाड़ा यशो:- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक सेवाओं के लिए प्रसिद्ध संस्था रोटरी क्लब की छिंदवाड़ा इकाई ने नए कार्यकाल के लिए अपनी नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। वर्ष 2025-26 के लिए रोटेरियन विनोद तिवारी को रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उनके साथ सचिव पद पर निलेश गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष पद पर रूपल अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है। यह नई टीम आज, 1 जुलाई से सेवा कार्यों की शुरुआत रक्तदान शिविर के आयोजन के साथ कर रही है।

रोटरी क्लब अध्यक्ष विनोद तिवारी और नई टीम रक्तदान शिविर में
रोटरी क्लब छिंदवाड़ा के अध्यक्ष विनोद तिवारी, सचिव निलेश गुप्ता व कोषाध्यक्ष रूपल अग्रवाल ने रक्तदान शिविर से शुरू किया सेवा कार्य

 शिक्षाविद, पर्यावरणविद और समाजसेवी

नवनियुक्त अध्यक्ष विनोद तिवारी पूर्व में दो बार क्लब सचिव रह चुके हैं और लंबे समय तक पीआरओ की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। आप राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षाविद, पर्यावरणविद, और जन अभियान परिषद के विविध मंचों पर भी सक्रिय हैं।

 वार्षिक सेवा योजनाएँ

नवगठित कार्यकारिणी के नेतृत्व में क्लब इस वर्ष अनेक जनकल्याणकारी गतिविधियाँ संचालित करेगा, जिनमें शामिल हैं:

  • शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर कार्य, पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण,”हैप्पी स्कूल” प्रोजेक्ट, डायलिसिस सेंटर एवं मेडिकल इक्विपमेंट बैंक, वोकेशनल ट्रेनिंग, मार्ज्युरी बॉक्स संचालन, नेशन बिल्डर अवार्ड, रोटरी फेलोशिप, जिला स्तरीय सेमिनार्स और ट्रेनिंग्स, रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा की यह टीम समाज में सेवा और सहयोग की मिसाल पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button