WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

नगरपालिका परिषद सिवनी के वार्ड क्रमांक-11 में सोमवार को होगा मतदान

Seoni 06 July 2025
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रमानुसार नगरपालिका परिषद सिवनी के वार्ड क्रमांक-11 के पार्षद पद के लिए सोमवार 7 जुलाई को प्रात: 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक 03 मतदान केन्?द्रों में मतदान संपन्न होगा। मतदान केन्?द्र क्रमांक 56 नेताजी सुभाष चंद्र बोस शासकीय उच्?चत्?तर माध्यमिक विद्याल कक्ष क्रमांक-1 में 685, मतदान केन्द्र क्रमांक-57 नेताजी सुभाष चंद्र बोस कक्ष क्रमांक-2 में 739 तथा मतदान केन्?द्र क्रमांक-58 नेताजी सुभाष चंद्र बोस अतिरिक्त कक्ष में 522 मतदाता इस प्रकार कुल 1946 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

मतदान दल हुआ रवाना

सुव्यवस्थित रूप से मतदान सम्पन्न कराने के लिए रविवार 6 जुलाई को मतदान दल अपने नियत केंद्र के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना हुआ। इस अवसर पर प्रेक्षक  पी के वर्मा के अतिरिक्त अपर कलेक्टर श्री सी एल चनाप एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!