श्री नर्मदेश्वर मंदिर में सावन की धूम: भक्ति और आस्था का केंद्र
चतुर्थ सोमवार को सिद्ध रूद्राक्ष का होगा वितरण
सिवनी 17 जुलाई 2025
सिवनी यशो:- पवित्र सावन माह में श्री नर्मदेश्वर मंदिर में इन दिनों भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार है और सावन माह के दौरान विविध धार्मिक आयोजन नित्य हो रहे है ।

मंदिर में होने वाले मुख्य कार्यक्रम:
प्रतिदिन: शाम 5:00 बजे प्रदोष काल में सामूहिक रुद्राभिषेक और शाम 7:30 बजे दिव्य श्रृंगार आरती का आयोजन किया जा रहा है।
प्रत्येक सोमवार: विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं।
प्रत्येक शनिवार: शाम को सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है।
सिद्ध रूद्राक्ष का होगा वितरण
श्रवण मास के चतुर्थ सोमवार को सिद्ध किए हुए रुद्राक्ष का वितरण किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
श्रद्धालु भी रुद्राभिषेक करवाने के लिए मंदिर के पुजारी पं. प्रीतम शर्मा जी से संपर्क कर सकतें।
इस अवसर पर, मंदिर की साज-सज्जा में महिला मंडल और युवाओं ने मिलकर महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे पूरा वातावरण शिवमय बन गया है। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि सावन के प्रत्येक दिन मंदिर प्रांगण में विशेष सजावट और लाइटिंग की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को एक दिव्य अनुभूति प्राप्त हो रही है।
श्री नर्मदेश्वर मंदिर का यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का एक प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रभु भोलेनाथ के दर्शन कर धर्म लाभ कमाएं।





